एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी

Sandeep Kumar | Aug 28, 2025, 23:15 IST
Share
jeetu-patwari
jeetu-patwari

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी के सीएम मोहन यादव की सरकार पर आरोप लगाया कि लाड़ली बहनों के 1800 रुपए हर सरकार द्वारा चुराए जा रहे हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री) की सरकार लाड़ली बहनों के 1800 रुपए हर महीने चुरा रही है।

यह आरोप तब सामने आया जब जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) पर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए और कहा कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Ladli Behna Yojana: सितंबर महीने में इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना की 28वीं किस्त !

1800 रुपए की चोरी का आरोप

जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए देने का सरकार का वादा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 1200 रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें से भी 1800 रुपए की चोरी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तीन साल बाद मोहन यादव मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और यह लाड़ली बहनों का अधिकार उन्हें मिलेगा।

ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना में धांधली! आवेदन बंद होने के बावजूद जुड़ीं 42 हजार महिलाएं

लाड़ली बहना योजना

MP सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। सरकार ने वादा किया था कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, बोले- सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं, सीएम ने कहा- लाड़ली बहनों का...

सम्मेलन में उपस्थित नेताओं का समर्थन

सम्मेलन में कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, और प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज प्रमुख थे। ये नेता पटवारी के आरोपों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार की निंदा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री पर आरोप

जीतू पटवारी ने अपने भाषण में कहा कि मैं विपक्ष का कार्यकर्ता रहूंगा, लेकिन मोहन यादव आप तीन साल बाद मुख्यमंत्री नहीं रहोगे। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि लाड़ली बहनों का अधिकार उन्हें जल्द ही मिलेगा और सरकार को इस विषय में जवाब देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी के मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने साधा निशाना

ओबीसी आरक्षण पर मौन सरकार

जीतू पटवारी ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप्पी साधे हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी समुदाय के अधिकारों को नजरअंदाज कर रही है, जो उनके लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कलेक्टर और खाद संकट पर कटाक्ष

साथ ही, सम्मेलन में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह द्वारा दिए गए भाषण पर भी चर्चा हुई। पटवारी ने कहा कि भिंड जिले में खाद की भारी कमी है, और कलेक्टर को इस संकट पर कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, कलेक्टर क्या अपने घर से खाद दे देगा? यह बयान मुख्यमंत्री की सरकार पर दबाव बनाने के तौर पर लिया गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • खाद संकट
  • लाड़ली बहना
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर

By Sumit Kumar

एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान

By Amresh Kushwaha

भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल

By Arun Tiwari

कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस
हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब

By Neel Tiwari

हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब
Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित

By Sanjay Gupta

इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित