MP में 361 संदिग्ध फर्मों का खुलासा, 5 हजार 715 करोड़ का ITC ब्लॉक

Raj Singh | Dec 05, 2024, 11:01 IST
Share
TAX
TAX

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के दौरान 361 संदिग्ध फर्मों का पता चला है। यह जांच सेंट्रल और स्टेट जीएसटी विभागों द्वारा 16 अगस्त से 30 अक्टूबर के बीच चलाए गए एक अभियान के तहत की गई थी।

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के दौरान 361 संदिग्ध फर्मों का पता चला है, जिनका कोई ठोस पता नहीं था। यह जांच सेंट्रल और स्टेट जीएसटी विभागों द्वारा 16 अगस्त से 30 अक्टूबर के बीच चलाए गए एक अभियान के तहत की गई थी। इस दौरान 2 हजार 113 संदिग्ध जीएसटी रजिस्ट्रेशनों की जांच की गई। दोनों विभागों ने मिलकर कुल 5 हजार 715 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को ब्लॉक किया है।

संदिग्ध ट्रांजैक्शन वाले जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच

बता दें कि हर साल संदिग्ध ट्रांजैक्शन वाले जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच की जाती है। जीएसटी नेटवर्क द्वारा साझा जानकारी में संदेहास्पद फर्मों की जांच करके डिटेल वेरिफाई की जाती है। यह हालिया अभियान भी उसी प्रकार का था, जिसमें पिछले साल भी तीन महीने तक जांच अभियान चलाया गया था।
IIM में 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट

22 हजार से अधिक फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा

पिछले साले देशभर में 22 हजार से अधिक फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा हुआ था, जिनसे 24 हजार करोड़ रुपए की कर चोरी का पता चला था। मध्य प्रदेश में राज्य जीएसटी विभाग ने 193 बोगस रजिस्ट्रेशनों का खुलासा किया था।

सेंट्रल GST अधीक्षक राजन को CBI ने 15 हजार की रिश्वत में किया गिरफ्तार

1 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशनों की जांच

वहीं, सेंट्रल जीएसटी विभाग ने 1 हजार 78 संदिग्ध रजिस्ट्रेशनों की जांच की, जिससे 47 हजार 947 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई में कुल 291 फर्जी फर्में पकड़ी गईं, और 3 हजार 222 करोड़ रुपए के ITC को ब्लॉक किया गया। राज्य जीएसटी ने 1 हजार 57 रजिस्ट्रेशनों की जांच की, जिसमें 70 फर्जी रजिस्ट्रेशन पाए गए, 8 रजिस्ट्रेशनों को सस्पेंड किया गया और 26 रजिस्ट्रेशनों को ब्लॉक किया गया।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच क्यों की गई?
    मध्य प्रदेश में संदिग्ध जीएसटी रजिस्ट्रेशनों की जांच 16 अगस्त से 30 अक्टूबर के बीच सेंट्रल और स्टेट जीएसटी विभागों द्वारा की गई थी। इस जांच का उद्देश्य फर्जी रजिस्ट्रेशनों और कर चोरी का पता लगाना था।
  2. कितनी संदिग्ध फर्मों का पता चला और उनका क्या हाल हुआ?
    इस जांच के दौरान 361 संदिग्ध फर्मों का पता चला, जिनका कोई ठोस पता नहीं था। इनसे जुड़े 5715 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को ब्लॉक कर दिया गया।
  3. यह जांच अभियान किस प्रकार का था?
    यह जांच अभियान संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाले जीएसटी रजिस्ट्रेशनों के लिए किया गया था। जीएसटी नेटवर्क के तहत फर्मों की भौतिक जांच करके उनके विवरण की सत्यता की पुष्टि की जाती है।
  4. पिछले साल की जांच में क्या खुलासा हुआ था?
    पिछले साल देशभर में 22,000 से अधिक फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन का खुलासा हुआ था, जिनसे 24,000 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता चला था। मध्य प्रदेश में 193 बोगस रजिस्ट्रेशनों का खुलासा किया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • GST
  • मध्य प्रदेश
  • कर चोरी
  • जीएसटी चोरी
  • मध्य प्रदेश जीएसटी कलेक्शन
  • मध्य प्रदेश जीएसटी सेवा केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग