रतलाम सहित इन जिलों में गिरा मावठा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Vikram Jain | Dec 27, 2024, 20:25 IST
मध्य प्रदेश के कई जिलों में गिरा मावठा। Photograph: (BHOPAL)
देश में लगातार गिरते तापमान और बदलते मौसम के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
BHOPAL. देश में लगातार गिरते तापमान के बीच में मौसम करवट बदल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से बारिश और ओले के गिरने की खबर आ रही है। इसी बीच में मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। अब प्रदेश के कई शहरों में मौसम अपना रुख बदल रहा है। आपको बता दें मध्य प्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को बादल बरस सकते हैं।
बता दें शुक्रवार को कई जिलों में बारिश होने की वजह से मंदसौर जिले में मूसलाधार बारिश के कारण लहसुन भीग गया। वहीं रतलाम जिले में तेज बूंदाबादी और ओलावृष्टि की भी खबर भी आई हैं। इधर, अलीराजपुर जिले में भी दोपहर तक तेज बारिश हुई। इसके अलावा काफी जगहों पर आधे घंटे से भी ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के होने के बाद सर्दी के बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
बता दें मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं राजधानी भोपाल में भी बादलों ने अपना रुख दिखाया। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन शहर में लुकाछुपी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक, इन शहरों में भी बारिश होने के आसार है। इसका मुख्य कारण प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। ऐसे कई जिले हैं जहां पर मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि आने वाले दो दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा। जैसे ही इसका प्रभाव कम होगा, ठंड का मौसम शुरु हो जाएगा।
बता दें मौसम विभाग के मुताबिक मुरैना, श्योपुर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और अशोकनगर में तेज हवा के साथ में बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, बालाघाट, उज्जैन, देवास, झाबुआ, आगर-मालवा, सिवनी, मंडला, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, अलीराजपुरा, रतलाम आदि जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मंदसौर में बारिश, भीगा लहसुन
इन शहरों में भी दिखें काले बादल
जनवरी में दिखेगा ठंड का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने की वजह से तापमान पूरी तरह से गिर सकता है। जिस कारण से राज्य में कोहरे और ठंड का कहर बढ़ेगा। आने वाले 2 दिनों के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड होने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि जनवरी महीने में तेज ठंड होने की संभावना है। आपको बता दें कि पचमढ़ी, उमरिया, रायसेन, गुना, नौगांव सहित कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है, जिस कारण से यहां पर ठंड का असर दिखने लगा है। बीते कुछ दिनों से काफी कम ठंड पड़ रही थी। लेकिन बारिश के खत्म होने के बाद तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari