ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, दूसरे राज्य के परिवहन अधिकारी को भी वाहन पंजीयन निलंबित करने का अधिकार
Amresh Kushwaha | Sept 01, 2024, 11:58 IST
वाहन
ग्वालियर हाईकोर्ट ने वाहन पंजीयन निलंबन मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है, जिसमें कहा गया है कि वाहन पंजीयन निलंबन को लेकर दूसरे राज्य के परिवहन अधिकारी भी कार्रवाई कर सकते हैं...
ग्वालियर हाईकोर्ट ( Gwalior High Court )की एकलपीठ ने बस के रजिस्ट्रेशन निलंबन ( Vehicle Registration Suspension ) में अहम फैसला दिया है। अदालत ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में दूसरे राज्य के परिवहन अधिकारी को भी रजिस्ट्रेशन निलंबित करने के साथ ही कार्रवाई करने का अधिकार है। इसके साथ ही परिवहन अधिकारी को इसकी सूचना संबंधित प्रदेश के आरटीओ को देना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़िए...परिवहन चेक पॉइंट की एसओपी जारी, अभी नकद ही वसूला जाएगा चालान
महेंद्र गुप्ता की टूरिस्ट परमिट पर चलने वाली एक बस को जयपुर के जिला परिवहन अधिकारी ने पकड़ लिया था। इस बस में कई बदलाव किए गए थे। बस को मई 2024 को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही बस का पंजीयन निरस्त कर दिया। इसे लेकर महेंद्र गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
उनकी ओर से कोर्ट में तर्क दिया गया कि गाड़ी नंबर यूपी 95 टी 5127 की यूपी के महोबा से एनओसी लेकर ग्वालियर में रजिस्टर्ड कराई है। यदि बस में बदलाव हुआ है तो ग्वालियर आरटीओ को कार्रवाई का अधिकार है। जयपुर के परिवहन अधिकारी रजिस्ट्रेशन निलंबित नहीं कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट खत्म, चेक पाइंट बनेंगे
कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि कानून में दूसरे राज्य के जिला परिवहन अधिकारी को भी कार्रवाई का अधिकार है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी वाहन का पंजीयन निलंबित भी कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...परिवहन चेक पॉइंट की एसओपी जारी, अभी नकद ही वसूला जाएगा चालान
यह है पूरा मामला...
उनकी ओर से कोर्ट में तर्क दिया गया कि गाड़ी नंबर यूपी 95 टी 5127 की यूपी के महोबा से एनओसी लेकर ग्वालियर में रजिस्टर्ड कराई है। यदि बस में बदलाव हुआ है तो ग्वालियर आरटीओ को कार्रवाई का अधिकार है। जयपुर के परिवहन अधिकारी रजिस्ट्रेशन निलंबित नहीं कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट खत्म, चेक पाइंट बनेंगे
कोर्ट का फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari