IAS Transfers : विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें

CHAKRESH | Aug 11, 2024, 06:30 IST
Share
26 IAS TRANSFERS
26 IAS TRANSFERS

मध्य प्रदेश में 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। जिनमें दो संभागीय आयुक्त सहित आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। ज्यादातर कलेक्टरों को शिकायतों के चलते हटाया गया है। जानिए इन तबादलों के पीछे क्या समीकरण रहे…

IAS Transfers : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने देर रात सूबे की प्रशासनिक सर्जरी कर दी। रात 2:00 बजे आइएएस ( IAS ) और आईपीएस ( IPS )के तबादले किए गए। इनमें 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। जिनमें दो संभागीय आयुक्त सहित आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। ज्यादातर कलेक्टरों को शिकायतों के चलते हटाया गया है। जानिए इन तबादलों के पीछे क्या समीकरण रहे…

21 IPS के तबादले पूरी सूची देखिए...

⁠विदिशा कलेक्टर बुदहेश कुमार वैध ( IAS Budhesh Kumar Vaidh )को विजय सूर्य मंदिर विवाद के चलते हटाया गया है। ASI की रिपोर्ट के आधार पर बुदहेश ने विजय सूर्य मंदिर (Vijay Surya Temple) को बिना मण्डल मस्जिद किए जाने पर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मोहन यादव ने बुदहेश को हटाकर अपने करीबी आईएएस रोशन कुमार को विदिशा कलेक्टर बनाया है।
  • IAS सचिन सिन्हा ( IAS Sachin Sinha ) को लूप लाइन में भेजा गया है। उन्हें राजस्व मंडल (Revenue Board) में प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है । श्रम विभाग में उनके काम से न तो मंत्री प्रह्लाद पटेल संतुष्ट थे, ना ही मुख्यमंत्री मोहन यादव।
  • चंबल संभाग (Chambal Division) के आयुक्त को संजीव झा ( IAS Sanjeev Jha ) को भारी शिकायतों के चलते हटाया गया है। उन्हें भी लूप लाइन में भेजकर राजस्व मंडल में पदस्थ किया गया है। संजीव झा को मोहन सरकार बनने के बाद संभागीय आयुक्त बनाकर भेजा गया था, लेकिन 7 माह में ही हटा दिया गया।
  • ⁠उमकान्त उमराव ( IAS Umkant Umrao ) की मंत्रालय में फिर वापसी हो गई है। करीब 7 माह पहले मोहन सरकार बनते ही उन्हें पंचायत विभाग से हटाकर लूप लाइन यानी राजस्व मंडल भेज दिया गया था।
  • ⁠पवन शर्मा ( IAS Pawan Sharma ) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद संजीव सिंह को भोपाल संभागीय आयुक्त ( Bhopal Divisional Commissioner ) बनाया गया है। उन्हें भी मेन स्ट्रीम में लाया गया है
  • ⁠मदन विभीषण नागर ( IAS Madan Vibhishan Nagar ) गोजे अफसरों की राजनीति का शिकार हो गए। वे तकनीकी शिक्षा में नवाचार पर तेजी से कम कर रहे थे, लेकिन मंत्रालय के आला अफसरों से पटरी ना बैठने के कारण उन्हें लूप लाइन यानी राजस्व मंडल भेज दिया गया।
  • ⁠अजय गुप्ता ( IAS Ajay Gupta ) भी लंबे समय बाद स्ट्रीम लाइन में आए हैं। शिवराज सरकार में सीहोर कलेक्टर से हटाए जाने के बाद से होम विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ थे। अजय गुप्ता को रजोरा से नज़दीक होने का भी लाभ मिला है।
  • ⁠तन्वी सुन्दरियाल ( IAS Tanvi Sundriyal ) को मेन स्ट्रीम ग्रामीण सड़क के सीईओ के पद से हटाकर वित्त विभाग में बजट संचालक बनाया गया है। तन्वी लंबे समय से ग्रामीण विकास में पदस्थ थीं।
  • ⁠तरुण राठी ( IAS Tarun Rathi ) को 7 माह बाद फिर मेन स्ट्रीम में लाया गया है। मोहन यादव ने सीएम बनते ही एक बस दुर्घटना के मामले में तरुण को गुना कलेक्टर से हटाकर वाल्मीकि जैसे लूप लाइन संस्था में पदार्थ किया था।
  • ⁠सागर कलेक्टरी से हटाये गए दीपक आर्य ( IAS Deepak Arya ) को सीईओ ग्रामीण सड़क की ज़िम्मेदारी दी गई है।
  • ⁠शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर ( IAS Tarun Bhatnagar ) को 7 माह में ही हटा दिया गया। तरुण के खिलाफ़ खनन कारोबारियों से सांठ- गांठ करने की शिकायतें सीएम तक पहुंची थीं। उनकी जगह केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है।
  • ⁠सुमेश मिश्रा ( IAS Sumesh Mishra ) को एक बार फिर कलेक्टर बनाया गया है। शिवराज सरकार में उन्हें हटाया गया था।
  • ⁠डॉ गिरीश मिश्रा ( IAS Dr. Girish Mishra IAS )पर मोहन यादव ने फिर भरोसा जताया है। बलाघाट के बाद अब उन्हें राजगढ़ ज़िले का कलकेटर बनाया गया है।
  • ⁠शिवराज सरकार में चर्चित कलेक्टर रहे विकास मिश्रा ( IAS Vikas Mishra ) को डिंडोरी कलेक्टर के पद से हटाकर लूप लाइन योजना आर्थिक में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।
जानिए क्या विवाद हुआ था विदिशा में जिसके कारण शिवराज के खास विधायक मुकेश टंडन नाराज हो गए

  • ⁠इधर ग्वालियर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह (IAS Harsh Singh ) को डिंडोरी कलेक्टर बनाने के बाद 2018 बैच के आईएएस अमन वैष्णव ( IAS Aman Vaishnav ) को निगम आयुक्त बनाकर नई ज़िम्मेदारी दी गई है।
  • इसके अलावा सीएम ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी अंशुल गुप्ता ( ( IAS Anshul Gupta ) को जनसंपर्क संचालक की ज़िम्मेदारी दी गई है। अंशुल के पास पहले मैप आईटी के एमडी की भी ज़िम्मेदारी थी अब वे केवल जनसंपर्क का गुंजन देखेंगे।
आएएएस की पूरी तबादला सूची देखिए

524607c7-6b7
524607c7-6b7

47514edb-008
47514edb-008

1ad85d76-0b4
1ad85d76-0b4

e1779ba4-1c8
e1779ba4-1c8

आएएएस की पूरी तबादला सूची देखिए

Tags:
  • Mohan Yadav
  • आईएएस ट्रांसफर लिस्ट
  • IAS Transfers in MP
  • MP IAS Officers Transfers
  • MP IAS Officer
  • आइएएस
  • MP IAS TRANSFERS
  • 26 आईएएस का तबादला
  • आईएएस सचिन सिन्हा
  • IAS Sanjeev Jha
  • IAS Umkant Umrao
  • आईएएस पवन शर्मा
  • IAS Madan Vibhishan Nagar
  • आईएएस अजय गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग