मध्‍य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 IFS अफसरों का ट्रांसफर

Vikram Jain | Dec 27, 2024, 23:10 IST
Share
madhya pradesh ifs officers transfer december 2024
मध्‍य प्रदेश में 18 IFS अधिकारियों का तबादल। Photograph: (BHOPAL)

मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 27 दिसंबर को भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस कदम के तहत नर्मदा पुरम के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को इंदौर वृत का वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य वन मंडल अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

18 अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत जे. देवाप्रसाद को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, पेंच टाईगर रिजर्व, सिवनी भेजा गया है। रमेशचंद्र विश्वकर्मा को वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, भोपाल बनाया गया है। 2008 बैच के अधिकारी आदर्श श्रीवास्तव को वन संरक्षक शिवपुरी वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है। हरिशंकर मिश्रा फॉरेस्ट ऑफिसर (कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख) भोपाल होंगे। नरेश यादव अब वन मंडल अधिकारी छतरपुर वृत्त होंगे। आदेश के तहत प्रदीप मिश्रा फॉरेस्ट ऑफिसर इंदौर बनाए गए।

MP IFS Transfer List
MP IFS Transfer List

नवीन पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के आदेश के अनुसार नेहा श्रीवास्तव को वनमण्डलाधिकारी, उत्तर बालाघाट (सा.) वनमण्डल बनाया गया। सीमा द्विवेदी को फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त (प्रतिनियुक्ति से वापस लिया)। अमित कुमार चौहान को वनमण्डलाधिकारी, देवास भेजा लिया गया। इन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस लिया गया है। यह आदेश अस्थायी रूप से लागू किए गए हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। इन अधिकारियों को उनके नवीन स्थान पर कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



MP IFS Transfer List
MP IFS Transfer List


वीरेन्द्र कुमार पटेल को देवास की जिम्मेदारी

बालासुब्रमणी एन फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त खंडवा होंगे। वीरेन्द्र कुमार पटेल को फॉरेस्ट ऑफिसर देवास भेजा गया है। वहीं गौरव जैन फॉरेस्ट ऑफिसर (सामाजिक वानिकी वृत्त) होंगे। निधि चौहान को पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल भेजा गया है। श्रेयस श्रीवास्तव वनमण्डलाधिकारी (उत्पादन वनमंडन) सिवनी होंगे। साथ ही राज्य शासन के अधीन काम करने वाले राज्य वन सेवा के 11 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी में अधिकारियों का तबादला
  • मध्य प्रदेश वन विभाग
  • तबादला
  • मध्य प्रदेश शासन
  • MP IFS Transfer List
  • IFS अफसरों का तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा