स्वतंत्रता दिवस: सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, 4 मंत्रियों के कार्यक्रम स्थल में बदलाव

Sandeep Kumar | Aug 11, 2025, 21:15 IST
Share
madhya-pradesh-independence
madhya-pradesh-independence

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण के संदर्भ में चार मंत्रियों के जिला मुख्यालय में बदलाव किया है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, राधा सिंह, प्रद्युम्न सिंह और ऐदल सिंह कंसाना के नाम हैं। अब ये इन जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे....

मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए जिम्मेदारी का आवंटन कर दिया गया है। राज्य स्तरीय समारोह में सीएम मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ला शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे।प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण के संदर्भ में चार मंत्रियों के जिला मुख्यालय में बदलाव किया है। कैलाश विजयवर्गीय, राधा सिंह, प्रद्युम्न सिंह और ऐदल सिंह के स्थानों में बदलाव किया गया है।

राज्य शासन ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के लिए कल जारी आदेश में चार मंत्रियों के जिला मुख्यालय में बदलाव किया है-

  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब सतना के बजाय धार में ध्वजारोहण करेंगे। सतना में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

  • राज्य मंत्री राधा सिंह अब मैहर के बजाय सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी। मैहर में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

  • मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अब पांढुर्ना की जगह शिवपुरी में ध्वजारोहण करेंगे। पांढुर्ना में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

  • मंत्री ऐदल सिंह कंसाना अब छतरपुर के बजाय दतिया में ध्वजारोहण करेंगे। छतरपुर में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा परिपत्र जारी किए गए हैं।









कलेक्टर की जिम्मेदारी

31 जिलों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा, 24 जिलों में कलेक्टर को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। इन कलेक्टरों को परेड की सलामी भी लेनी होगी। यह आदेश अस्थायी रूप से बदला जा सकता है, और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को किसी जिले का मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें... स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों और दरगाहों में भी फहराया जाएगा तिरंगा,राज्य वक्फ बोर्ड का आदेश



ये भी पढ़ें... 78वां या 79वां? 15 अगस्त 2025 को भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जानें जश्न से जुड़े कुछ फैक्ट्स

ये भी पढ़ें... कोरिया के ट्रैफिक मैन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मान

इन जिलों में सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री करेंगे ध्वजारोहण...

कौनकहां
डॉ. मोहन यादवभोपाल
जगदीश देवड़ाजबलपुर
राजेंद्र कुमार शुक्लशहडोल
विजय शाहरतलाम
कैलाश विजयवर्गीयधार
प्रहलाद पटेलभिंड
राकेश सिंहनर्मदापुरम
करण सिंह वर्मामुरैना
उदय प्रताप सिंहबालाघाट
संपतिया उइकेमंडला
तुलसीराम सिलावटबुरहानपुर
एदल सिंह कंसानादतिया
निर्मला भूरियामंदसौर
गोविंद सिंह राजपूतनरसिंहपुर
विश्वास सारंगखरगोन
नारायण सिंह कुशवाहग्वालियर
नागर सिंह चौहानअलीराजपुर
प्रद्युम्न सिंह तोमरशिवपुरी
राकेश शुक्लाश्योपुर
चैतन्य काश्यपराजगढ़
इंदर सिंह परमारदमोह
कृष्णा गौरसीहोर
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधीखंडवा
दिलीप जायसवालसीधी
गौतम टेटवालबड़वानी
लखन पटेलमऊगंज
नारायण सिंह पंवाररायसेन
नरेंद्र शिवाजी पटेलबैतूल
प्रतिमा बागरीडिंडोरी
दिलीप अहिरवारअनूपपुर
राधा सिंहसिंगरौली

कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण करने वाले जिले

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टरों को प्रमुख अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करने का कार्य सौंपा गया है। इन जिलों में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे:

  1. इंदौर
  2. सतना
  3. झाबुआ
  4. पन्ना
  5. टीकमगढ़
  6. निवाड़ी
  7. सागर
  8. उज्जैन
  9. देवास
  10. विदिशा
  11. शाजापुर
  12. आगर मालवा
  13. हरदा
  14. नीमच
  15. पांढुर्ना
  16. गुना
  17. अशोकनगर
  18. छतरपुर
  19. कटनी
  20. छिंदवाड़ा
  21. सिवनी
  22. रीवा
  23. मैहर
  24. उमरिया
इन जिलों के कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • राजेंद्र शुक्ला
  • स्वतंत्रता दिवस
  • जगदीश देवड़ा
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?