इंदौर में आज इ-बसों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, जीतू पटवारी भी जिले में आएंगे नजर

Amresh Kushwaha | Sept 04, 2025, 09:41 IST
Share
indore-tour-cm-mohan-yadav-jitu-patwari-schedule
indore-tour-cm-mohan-yadav-jitu-patwari-schedule

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का इंदौर दौरा जरूरी कार्यक्रमों और रैलियों से भरा रहेगा। जानिए इन नेताओं के दौरे की खासियत और शेड्यूल...

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज (4 सितंबर) राजनीति और विकास के दो बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress President Shri Jitu Patwari) का इंदौर दौरा बेहद खास रहेगा। दोनों नेताओं के कार्यक्रमों में विकास, स्वच्छता, और राजनीति के अहम मोर्चों पर चर्चा होगी। आइए, जानते हैं इन दोनों नेताओं के दौरे का शेड्यूल और खास कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 4 सितंबर को इंदौर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11:55 बजे उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) पहुंचने के साथ शुरू होगा। यहां से वे सीधे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (Brilliant Convention Centre) जाएंगे। यहां वे 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों (electric AC buses) का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, स्वच्छता से ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों (Sanitation Workers) के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री सफाई मित्रों को सम्मानित करेंगे और उनके साथ स्नेह भोज भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...आउटसोर्सकर्मी के पक्ष में कमलनाथ ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

सीएम का इंदौर दौरे का शेड्यूल

  • 12:20 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 50 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ
  • 1:25 बजे: इम्पीरियल हॉल (Imperial Hall) पहुंचेंगे
  • 3:40 बजे: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (Devi Ahilya University) का दौरा
  • 4:45 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना
  • 5:30 बजे: भोपाल पहुंचकर गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में भाग लेंगे
  • 9:05-9:20 बजे: रात 9:05 से निवास पर पहुंचेंगे
ये खबर भी पढ़िए...मोहन कैबिनेट की बैठक, धार में शुरू होगा PM मित्र पार्क, 4 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर, खरगोन और भोपाल दौरा भी इस सप्ताह निर्धारित है। 4 से 6 सितंबर 2025 तक वह विभिन्न रैलियों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन तीन दिनों में पटवारी लोगों से सीधे जुड़ेंगे और उनके मुद्दों पर बात करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...महानआर्यमन बने MPCA अध्यक्ष तो वंशवाद को लेकर जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से किए सवाल

इंदौर में जीतू पटवारी का शेड्यूल

  • 01:00 बजे: इंदौर में वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होंगे
  • रात्रि: इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे
  • 10:00 बजे: इंदौर से खरगोन के लिए प्रस्थान
  • 01:00 बजे: खरगोन में वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होंगे
  • 05:00 बजे: खरगोन से इंदौर लौटेंगे
  • 08:00 बजे: इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे
  • 09:00 बजे: इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान
  • 12:30 बजे: भोपाल में T.V.-9 के सत्ता सम्मान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे
  • 02:00 बजे: रविन्द्र भवन में बुन्देली लोकनाट्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर में जीतू पटवारी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar Prasad

दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
RBSE 2027: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! अब नई कॉपियों में लिखने होंगे जवाब, फॉर्मेट बदला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RBSE 2027: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! अब नई कॉपियों में लिखने होंगे जवाब, फॉर्मेट बदला
राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

By Aman Vaishnav

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन

By Harrison Masih

बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका

By Aman Vaishnav

दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका