मध्य प्रदेश : तीन तलाक कानून का असर नहीं , बेखौफ हो रहे ट्रिपल तलाक

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR (2).png
तीन तलाक कानून

जिस तीन तलाक को लेकर भारत में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा था। उसे केंद्र सरकार ने कानून बनाकर रोकने का प्रयास किया है। बावजूद इसके कई लोग ऐसे हैं जो अभी भी तीन तलाक के जरिए महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

भारत में तीन तलाक कानून ( triple talaq law ) बन तो गया है लेकिन अभी भी कई लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। जिस तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा था। उसे केंद्र सरकार ने कानून बनाकर रोकने का प्रयास किया है। बावजूद इसके कई लोग ऐसे हैं जो अभी भी तीन तलाक के जरिए महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

ताजा मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से । जहां एक शौहर ने बीच सड़क पर ही अपनी बीवी को तीन तलाक बोल दिया और उसे छोड़कर चला गया। पत्नी रोती बिलखती हुई अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ग्वालियर में एक पति ने सड़क पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक कह दिया और उसे छोड़कर चला गया। पुलिस थाने पहुंची महिला ने पति पर पैसे के लिए तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है।

पूर्व में भी हो चुका है विवाद


दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर में रहने वाली सनोवर खान की शादी 2021 में आबिद खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसकी सास, ननद, नंदोई और पति सहित अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। यहां तक की पति द्वारा उसकी कई बार मारपीट भी की है। जिसको लेकर शिकायत कर चुकी है और थाने में ही समझौता हुआ था। पति ने दोबारा इस तरह की हरकत ना करने की बात कही थी। उसके बाद दोनों लोग परिवार से दूर अकेले किराए के कमरे में रहने लगे। दोनों का एक बेटा भी है जो अभी छोटा है।

2 लाख रुपए के लिए पत्नी को छोड़ा


पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने अपने घर वालों के बहकावे में आकर उसे दो लाख रुपए की मांग की थी। जिसे पूरा न करने पर उसके साथ इस तरह की ज्यादती की गई है। महिला का कहना है कि अब मैं अपने इस बच्चे को लेकर कहां जाऊं?

पीड़ित महिला ने दी सुसाइड की धमकी


पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला बेहद परेशान है और पुलिस ने उसे कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। महिला ने खुदकुशी करने की भी धमकी दी है। मामले को लेकर एडिशनल एसपी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी। जिसे संबंधित थाने में प्रेषित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • तीन तलाक
  • भारत में तीन तलाक कानून
  • मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न
  • पीड़ित महिला ने दी सुसाइड की धमकी
  • शौहर ने बीच सड़क पर ही अपनी बीवी को तीन तलाक बोल
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?