मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को कांवड़ यात्रा में चोट, पैर में फ्रैक्चर
Amresh Kushwaha | Aug 10, 2024, 08:43 IST
राकेश सिंह
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को कांवड़ यात्रा के दौरान भाजपा पार्षद का धक्का लगा, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ( Minister Rakesh Singh )के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्हें भाजपा पार्षद का पीछे से धक्का लगा, इससे उनका पैर मुड़ गया और वह गिरते-गिरते बचे। चिकित्सा जांच में पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, लेकिन मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे ठीक हैं।
ये खबर पढ़िए... रचना टावर लूट कांड : भोपाल पुलिस ने खंगाले 380 सीसीटीवी फुटेज, क्राइम ब्रांच समेत 6 टीम कर रही जांच
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को जबलपुर में दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे। शाम को लगभग 4 बजे मंत्री राकेश ग्वारीघाट से रामपुर चौराहा तक निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मंत्री राकेश सिंह हाथ में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद थीं।
ये खबर पढ़िए... 21 की हो गई है आपकी बिटिया तो लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलेंगे 2 लाख, जानें क्या है सरकार की तैयारी
मंत्री राकेश सिंह कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी भीड़ का धक्का लगने से भाजपा पार्षद मालती चौधरी उनके पीछे से टकरा गईं। इस धक्के से मंत्री राकेश सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरते-गिरते बचे। हालांकि, उनका पैर मुड़ गया और वह दर्द से कराह उठे। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मंत्री को संभाला और उनकी मदद की।
ये खबर पढ़िए... विवेक सागर ने इंडियन हॉकी टीम को फिर दिलाया मेडल, मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम
कांवड़ यात्रा के दौरान मंत्री राकेश सिंह को लगी चोट के बाद, उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। इसके बावजूद, वे कुछ कदम चलने की कोशिश करते रहे, लेकिन दर्द बढ़ता गया। अंत में, उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पैर का एक्सरे करवाया गया। रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर का पता चला, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी।
ये खबर पढ़िए... रचना टावर लूट कांड : भोपाल पुलिस ने खंगाले 380 सीसीटीवी फुटेज, क्राइम ब्रांच समेत 6 टीम कर रही जांच
मंत्री राकेश कांवड़ यात्रा में हुए थे शामिल
ये खबर पढ़िए... 21 की हो गई है आपकी बिटिया तो लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलेंगे 2 लाख, जानें क्या है सरकार की तैयारी
भाजपा पार्षद का लगा धक्का
ये खबर पढ़िए... विवेक सागर ने इंडियन हॉकी टीम को फिर दिलाया मेडल, मध्यप्रदेश सरकार देगी 1 करोड़ का ईनाम
रिपोर्ट में निकला माइनर फ्रैक्चर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava