मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर फंसा पेंच, देर रात तक CM हाउस में बैठक के बाद भी कोई हल नहीं
Sourabh Bhatnagar | May 15, 2025, 07:55 IST
madhya-pradesh-minister-vijay-shah-controversy-Colonel Sophia Qureshi
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह पर विवादित बयान के कारण इस्तीफा देने का दबाव है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनपर केस दर्ज हो गया है।
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह (Minister Vijay Shah) पर कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण जबरदस्त राजनीतिक दबाव बना हुआ है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विपक्ष के अलावा उनकी अपनी पार्टी बीजेपी के भीतर भी इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है।
खबर यह भी...हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंदौर के मानपुर थाना में मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद इंदौर के मानपुर में केस दर्ज किया गया। कोर्ट के इस आदेश के बाद पार्टी नेतृत्व ने भी मंत्री पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा दिया है।
विजय शाह ने विवादित बयान पर X पर एक वीडियो शेयर कर फिर से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका बयान समाज के सभी वर्गों की भावनाओं को आहत करने वाला नहीं था। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और उनकी सेवाओं की सराहना की और पूरे समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी।
खबर यह भी...विजय शाह से जज ने पूछा- किसी का उपहास इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम है, पढ़ें कोर्ट का पूरा आदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपी संगठन से रिपोर्ट मांगी। पार्टी आलाकमान ने तत्काल शाह को प्रदेश मुख्यालय तलब किया था। मंत्री विजय शाह जब पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वे हवाई चप्पल में थे, जहां उन्होंने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की और बयान की सफाई दी।
पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय शाह की तुरंत बर्खास्तगी होनी चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान ने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।
sofiya qureshi vijay shah | vijay shah bayan | विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | MP News BJP National President JP Nadda | CM मोहन यादव
हालांकि जानकारी के अनुसार, बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की मौजूदगी में देर रात सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद यह साफ हुआ कि मंत्री विजय शाह अभी इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ हुई इस बैठक में विजय शाह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने का अनुरोध किया है और संभवतः सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर सकते हैं।
हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान और एफआईआर का आदेश
शर्मिंदा हूं और पूरे समाज से माफ़ी मांगता हूं- शाह
मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जो हर समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूँ, दुखी हूँ, बल्कि माफ़ी चाहता हूँ।
हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी जी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर, उन्होंने काम किया है। pic.twitter.com/0qhO895ahl
— Dr. Kunwar Vijay Shah (@KrVijayShah) May 14, 2025
मेरी मंशा केवल समाज के बीच उनके सम्मान को रखना था, लेकिन कुछ शब्द गलत निकल गए, जिसके लिए मैं शर्मिंदा हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का कड़ा रुख
इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की और बयान की सफाई दी।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कड़ा बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sofiya qureshi vijay shah | vijay shah bayan | विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | MP News BJP National President JP Nadda | CM मोहन यादव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari