MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 19, 2026, 22:03 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित, मोहन सरकार में अब राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन! दिल्ली दौरे से तेज हुई सरगर्मी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन का माहौल गरमा गया। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार और अडाणी समूह के बीच कथित समझौते का मुद्दा उठाया, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ा विरोध जताया। तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ी कि एक ही दिन में विधानसभा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मोहन सरकार में अब राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन! दिल्ली दौरे से तेज हुई सरगर्मी

मोहन यादव को मुख्यमंत्री बने दो साल से ज्यादा हो गए हैं। अब सियासी हलकों में साफ संकेत मिल रहे हैं कि वे अपनी “कोर टीम” तैयार करने के लिए जल्द ही निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। गुरुवार-शुक्रवार का उनका दिल्ली दौरा इसी कवायद का अहम हिस्सा माना जा रहा है। चर्चा है कि हाईकमान से इसी मुद्दे पर मंथन होगा। प्रदेश में सरकार बने...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नियाज खान का बड़ा बयान: भारत में 20 करोड़ मुस्लिम पर मंत्री एक भी नहीं

मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू आबादी के बावजूद वहां दो हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति पर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में 20 करोड़ मुस्लिमों की बढ़ती संख्या के बावजूद केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री न होने पर सवाल उठाया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कल से शुरू होंगी एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल

कल 20 फरवरी 2026 से एमपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। 5वीं और 8वीं कक्षाकी यह परीक्षाएं राज्य शिक्षा केंद्र कराएगा। शिक्षा विभाग ने इस बड़े आयोजन की सभी तैयारियां कर ली हैं। इस साल करीब 24.90 लाख छात्र इन परीक्षाओं में बैठेंगे। पूरे प्रदेश में कुल 12 हजार 920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। सभी छात्र सुबह की शिफ्ट में ही अपना..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राज्यपाल मंगुभाई पटेल को रसोई में दिखी गंदगी, खाना छोड़ा

मंगलवार,17 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। वे रेसीडेंसी कोठी के कक्ष क्रमांक 1 और 2 में ठहरे थे।



सुबह निरीक्षण के दौरान एडीसी नरेंद्र रावत (IPS) और अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर चौंक गए। रसोई में गंदगी थी। बर्तन भी गंदे पड़े थे।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा

मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र के चौथे दिन (19 फरवरी) विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक विरोध किया। एमपी कांग्रेस केविधायकों ने हाथों में थाली लेकर नारे लगाए। उनका कहना था कि..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट ने OBC आरक्षण केस फिर भेजा हाईकोर्ट, दो महीने में फैसला करने का निर्देश

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर वर्षों से चल रहा कानूनी विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। Supreme Court of India ने टिप्पणी की कि यह मामला “पिंग पोंग बॉल” बन गया है और इसे अधिक समय तक लटकाए रखना उचित नहीं है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



धार में बवाल: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!

मध्यप्रदेश के धार जिले में चूना पत्थर खदान के सर्वे के लिए प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन वहां ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तहसीलदार और पुलिस की गाड़ी पर जमकर पत्थर फेंके गए। इस हमले में पुलिस और प्रशासन के कई वाहन तोड़फोड़ का शिकार हो गए। यह घटना बुधवार, 19 फरवरी को कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में हुई।



पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

BHOPAL.मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को सदन का फोकस सिर्फ एक मुद्दे पर नहीं रहा। जबलपुर में नर्मदा के बावजूद जल संकट, नल-जल योजना की रफ्तार, जर्जर स्कूल भवन, सहरिया आदिवासियो का मामला और विपक्ष का ‘ख्याली पुलाव’ प्रदर्शन-इन सबने माहौल गरमा दिया। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखे सवाल-जवाब हुए, तो कुछ मामलों में आश्वासन भी मिला।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस में आदतन अपराधी, इंदौर में यादव के साथ पत्नी का भी अरेस्ट वारंट

INDORE. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में 12 दिन से तिहाड़ जेल (दिल्ली) में थे। वहीं, बुधवार, 18 फरवरी को जमानत शर्तों पर बाहर आ गए हैं। इस दौरान बॉलीवुड से जमकर सहानुभूति मिली। कई साथी कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद भी की है। लेकिन द सूत्र खुलासा कर रहा है कि यादव पर चेक बाउंस का यह पहला मामला नहीं है। पैसे लेकर न लौटाने की उनकी पुरानी शिकायतें..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • जबलपुर
  • राजपाल यादव
  • OBC आरक्षण
  • बजट सत्र
  • एमपी टॉप न्यूज