राज्यपाल मंगुभाई पटेल को रसोई में दिखी गंदगी, खाना छोड़ा

Rahul Dave | Feb 19, 2026, 12:02 IST
Share
indore governor mangubhai patel residency kothi cleanliness issue protocol lapse
indore governor mangubhai patel residency kothi cleanliness issue protocol lapse

इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के ठहरने के दौरान ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बेड शीट गंदी मिली, फिर रसोई में भी गंदगी दिखाई दी। यहां तक कि चाय भी ठंडी पहुंचाई गई।

News in short

• राज्यपाल डीएवीवी दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर आए • रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर 1 और 2 में ठहरे • किचन निरीक्षण में गंदगी, गंदे बर्तन और सड़े आलू मिले • बेडशीट पर दाग मिलने से भी नाराजगी • भोजन एयरपोर्ट पर करने का निर्णय

News in detail

मंगलवार,17 फरवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे। वे रेसीडेंसी कोठी के कक्ष क्रमांक 1 और 2 में ठहरे थे।

सुबह निरीक्षण के दौरान एडीसी नरेंद्र रावत (IPS) और अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर चौंक गए। रसोई में गंदगी थी। बर्तन भी गंदे पड़े थे।

यहां तक कि सड़े आलू और सब्जियों के छिलके बिखरे हुए थे। मामला सामने आते ही कलेक्टर ने एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया है।

राज्यपाल को दी गई सूचना

स्थिति की जानकारी राज्यपाल को दी गई। इसके बाद उन्होंने वहां (रेसीडेंसी कोठी) भोजन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारियों को सूचित किया कि वे एयरपोर्ट पर भोजन करेंगे।

सुरक्षा अधिकारियों को दी गई थी गंदी बेडशीट

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दागदार बेडशीट दी गई थी। साफ बेडशीट की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद चाय भी ठंडी पहुंचा दी गई। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी ने किचन और पैंट्री का निरीक्षण किया। यहां फ्रिज में भी सड़ी सामग्री रखी मिली।

एजेंसी पर एक्शन

किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को फटकार लगाई गई। दोपहर में नए कुकर और क्रॉकरी की व्यवस्था कराई गई।

बता दें कि हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कर्मचारियों के अनुसार, जुलाई 2023 से भुगतान लंबित है। हाल ही में मात्र चार लाख रुपए दिए गए हैं।

मामला सामने आते ही कलेक्टर ने एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया है। ये भी बताया जा रहा है कि कंपनी को 20 लाख तक का भूगतान किया गया है।

किचन इंचार्ज ने बताई नाराजगी की वजह

किचन इंचार्ज राकेश प्रताप ने कहा कि बेडशीट पर दाग लगा हुआ था। इस कारण साहब नाराज हो गए। किचन में आए तो उन्हें बर्तन खराब मिले और कुछ छिलके बिखरे हुए थे।”

एजेंसी को किया गया टर्मिनेट

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि एजेंसी को बदल दिया गया है और नई व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए सख्ती बरती जाएगी।

Sootr Alert

राज्यपाल स्तर के दौरे में ऐसी स्थिति चिंता का विषय है। प्रशासनिक जानकारों के मुताबिक, वीवीआईपी दौरे से पहले प्रोटोकॉल के तहत निरीक्षण होना चाहिए। यदि अंतिम समय में ऐसी स्थिति सामने आती है, तो यह मॉनिटरिंग सिस्टम की गंभीर चूक मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: इंदौर के भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया

इंदौर न्यूज | मध्यप्रदेश के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम

भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई

इंदौर की 78 साल की दादी को मिला गोल्ड मेडल, थम गईं सबकी निगाहें, पढ़ें इनकी इंस्पिरेशनल जर्नी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती