MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO
एमपी टॉप न्यूज
विधानसभा का मानसून सत्र: हाथों में काली पट्टी बांधकर पहुंची कांग्रेस, पंचायत राज संशोधन विधेयक पारित
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सीएम मोहन यादव सरकार सत्र के पहले ही दिन यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश कर चुकी है। वहीं, विपक्ष..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, अब MP में 'मुख्य सचिव' की कुर्सी पर किसकी ताजपोशी?
जिन अटकलों की चर्चा कई दिनों से सत्ता और नौकरशाही के गलियारों में थी, आखिर उन पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही लगभग साफ हो गया है कि...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
संजय पाठक को बड़ी राहत, जज को फोन मामले में हाईकोर्ट से माफी, दी सिर्फ चेतावनी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विधायक संजय पाठक के खिलाफ चल रही आपराधिक अवमानना कार्यवाही में उनकी बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली। कोर्ट ने माना कि जस्टिस को कॉल और संदेश भेजना गलत था, लेकिन इससे न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा हस्तक्षेप नहीं हुआ। साथ ही भविष्य में ऐसी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्ज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड: MP सरकार उठाएगी 20 हजार करोड़ का फंड, बांड जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय जरूरतों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे लंबी अवधि वाला कर्ज है। यह नीलामी RBI (Reserve Bank Of India) के मुंबई कार्यालय में मंगलवार को हुई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्रांसफर रुकवाने AI का सहारा, बनाया प्रभारी मंत्री का फर्जी पत्र, ऐसे खुला राज
टीकमगढ़ में तबादला रोकने के लिए एआई से प्रभारी मंत्री के नाम का फर्जी पत्र बनाया गया था। पत्र सीएमएचओ कार्यालय से अनुमोदित होकर कलेक्टर तक पहुंच गया है। मंत्री के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जय श्रीराम के नारों से इंदौर के छात्र आंदोलन में विवाद, प्रशासन परेशान, जीतू भी हुए शामिल
इंदौर में 23 दिन से चल रहे छात्र आंदोलन ने अब पुलिस और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज कांड के बाद यहां तेजी आ गई है। हर दिन सैकड़ों छात्र जुट रहे हैं। वहीं 23 जुलाई को न्याय यात्रा का भी आह्वान हो गया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल, 5 साल में 61 हजार बालिकाएं हुई गुम
मध्य प्रदेश से एक बहुत ही हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्रदेश में हर दिन औसतन 33 बालिकाएं गायब हो रही हैं। पिछले पांच साल में प्रदेश से 61 हजार 112 बालिकाएं लापता..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार, नमाज के लिए पास में जगह देने के लिए मनाएंगे
धार भोजशाला का मुद्दा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाजी मुनीर द्वारा याचिका लगाई गई है। इसमें प्रशासन द्वारा 40 पीर पर जगह देने पर आपत्ति ली गई है। वहीं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आरक्षण की लड़ाई में नया मोड़, ST वर्ग ने भी किया OBC के 27% कोटे का विरोध
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में सुनवाई चल रही है। आज बुधवार 22 जुलाई को पहले आरक्षण के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पंडितों के प्रवेश पर रोक, कलेक्टर तक पहुंचा विवाद
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में बुधवार को एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुबह 9 बजे के बाद पंडितों का प्रवेश रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें टी-पॉइंट पर ही रोक दिया। इससे नाराज पंडितों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। मामला अब कलेक्टर तक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...