MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज
सीएम मोहन यादव ने इंदौर में जीतू पटवारी को कहा टपोरी, शाजापुर में कहा दो कौड़ी और रद्दी अध्यक्ष
मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव रविवार को तीखे तेवर में रहे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जमकर घेरा। शाजापुर के शुजालपुर में हुए कार्यक्रम के बाद इंदौर में भी उन्हें नहीं छोड़ा और बीजेपी के प्रशिक्षण शाला में भी पटवारी पर हमला किया। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Pocso Act: मासूम की पहचान उजागर करने पर पॉक्सो के तहत दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल पर एफआईआर
दैनिक भास्कर के एमडी और भोपाल में अखबार के क्राइम रिपोर्टर पर pocso Act में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला एक 5 साल की मासूम बच्ची का है। उस बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
SIT ने लिए आईएएस संतोष वर्मा के हस्ताक्षर के नमूने, जज रावत की कोर्ट के फर्जी आदेश का मामला
इंदौर में जज विजेंद्र सिंह रावत की कोर्ट के फर्जी आदेश मामले में एसआईटी जांच तेज हो गई है। आईएएस संतोष वर्मा ने आखिरकार अपने हस्ताक्षर के नमूने एसआईटी को सौंप दिए हैं। इन नमूनों की जांच से फर्जी आदेश में किए गए हस्ताक्षरों का राज खुल सकता है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
BJP विधायक संजय पाठक की पत्नी पर स्टांप चोरी के आरोप, कोर्ट ने लगाया 59 लाख का जुर्माना
कटनी में भाजपा विधायक संजय पाठक की पत्नी पर 3.86 करोड़ की जमीन 96 लाख में खरीदने का आरोप है। स्टांप चोरी के लिए 59 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। जांच में 28.53 लाख..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छतरपुर में पुलिस कस्टडी में चार की मौत, हाई कोर्ट ने सरकार और DGP से मांगा जवाब
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां पिछले दो महीनों में पुलिस हिरासत में चार लोगों की जान चली गई। साथ ही अब यह पूरा मामला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धर्म सभा कैंसिल होने पर भड़के टी राजा सिंह, बोले- जून के अंत तक भोपाल आऊंगा
भोपाल के गांधीनगर में 31 मई को होने वाली धर्म सभा को प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दी। कार्यक्रम रद्द...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की लापरवाही, सबूतों की अनदेखी, सास ने बिना सिम के दिया फोन
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस केस में शुरुआत से ही पुलिस की जांच के तरीकों पर कई सवाल उठ रहे हैं। कई ऐसे जरूरी सबूत थे जिनसे ट्विशा के सुसाइड की थ्योरी सुलझ सकती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने उन अहम...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
टेंपल बॉन्ड लाएगी एमपी सरकार, मालवा के मंदिरों के विकास पर खर्च होगा पैसा
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब राज्य में धार्मिक पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इसके लिए एक बेहद अनोखा और नया वित्तीय मॉडल तैयार किया गया है। राज्य में पहली बार टेंपल बॉन्ड जारी करने की योजना बनाई गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यूट्यूबर मनीष पटेल की चौथी बार जमानत याचिका खारिज, कांग्रेस नेता बोले- पुलिस की तानाशाही
रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल की जमानत चार बार खारिज हो चुकी है। जेल में मनीष के खिलाफ जातीय भड़काऊ पोस्ट का मामला है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। रीवा SP ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ग्रुप्स पर कड़ी नजर रखने की एडवाइजरी जारी की।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ग्वालियर कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले
ग्वालियर जिला कोर्ट का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कोर्ट का एक बाबू फाइल के अंदर पैसे रखकर रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। इस घटना के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...