BJP विधायक संजय पाठक की पत्नी पर स्टांप चोरी के आरोप, कोर्ट ने लगाया 59 लाख का जुर्माना

Amresh Kushwaha | May 31, 2026, 12:02 IST
Share
bjp mla sanjay pathak wife stamp duty fraud katni
bjp mla sanjay pathak wife stamp duty fraud katni

कटनी में भाजपा विधायक संजय पाठक की पत्नी पर 3.86 करोड़ की जमीन 96 लाख में खरीदने का आरोप है। स्टांप चोरी के लिए 59 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। जांच में 28.53 लाख राजस्व हानि सामने आई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • कटनी में 10 हजार 400 वर्गफीट कमर्शियल जमीन की असली कीमत 3.86 करोड़ रुपए थी।
  • निधि पाठक ने जमीन को दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग रजिस्ट्री कराई थी।
  • जांच में 27.43 लाख स्टांप शुल्क और 2.90 लाख पंजीयन शुल्क चोरी पाई गई है।
  • कुल 28.53 लाख रुपए की राजस्व हानि का पता चला है।
  • कोर्ट ने ब्याज और दंड सहित 59 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

विधायक पत्नी पर स्टांप चोरी के आरोप

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। खनन कारोबार से जुड़े विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक का परिवार राजस्व चोरी के मामले में फंस गया है। आरोप है कि उनकी पत्नी निधि पाठक ने करोड़ों की व्यावसायिक जमीन खरीदी, लेकिन स्टांप और पंजीयन शुल्क बचाने के लिए एक चाल चली। जमीन के दो टुकड़े कर अलग-अलग रजिस्ट्री कराई गई थी।

शहर की सबसे महंगी जमीन पर सौदा

यह मामला कटनी शहर के सबसे महंगे और व्यावसायिक इलाकों में से एक से जुड़ा है। खसरा नं. 289/8, 289/9 और 289/23 की 10 हजार 400 वर्गफीट जमीन का सौदा किया गया था। यह जमीन महाराणा प्रताप वार्ड में है। करोड़ों की इस एकमुश्त व्यावसायिक जमीन को चार दिनों में दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग रजिस्ट्री करा ली गई थी।

पंजीयन विभाग की जांच में सामने आया कि जमीन की वास्तविक गाइडलाइन मूल्य तीन करोड़ 86 लाख रुपए था। वहीं, दस्तावेजों में सिर्फ 96 लाख रुपए ही दिखाए गए थे। यह असली कीमत से चार गुना कम था।

कैसे हुई गाइडलाइन की हेरफेर?

जांच में जो बात निकलकर आई, वह और भी चौंकाने वाली है। जमीन का बड़ा हिस्सा मुख्य सड़क से जुड़ी श्रेणी में था। इस श्रेणी में गाइडलाइन 6,600 रुपए प्रति वर्गमीटर थी।

लेकिन दस्तावेज 39 लाख रुपए में लिखे गए, यानी गाइडलाइन को 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर की बजाय महज छह हजार 600 रुपए पर दिखाया गया था। बेनामी 57 लाख रुपए में अंजाम दिया गया है।

चार दिन बाद 24 दिसंबर 2020 को आगे का 1050 वर्गफीट का हिस्सा खरीदा गया था। यहां कम गाइडलाइन वाली जमीन की तरह पेश किया गया था। 20 दिसंबर 2021 को पीछे का 9350 वर्गफीट हिस्सा भी खरीदा गया था।

सुनवाई में चार मौके, निधि नहीं आईं

मामले में कोर्ट ने सुनवाई के चार मौके दिए थे। 16 और 28 जनवरी, 10 और 25 फरवरी 2026 की तारीखें दी गईं थी। वहीं, निधि पाठक न तो डाक पर जवाब दे पाईं और न ही किसी सुनवाई में उपस्थित हुईं।

कलेक्टर ऑफ स्टांप ने जांच में स्टांप चोरी सही पाई है। कोर्ट ने वसूली के लिए बकाया रकम जमा करने का आदेश दिया है। 27 लाख 43 हजार स्टांप शुल्क चोरी और 2.90 लाख पंजीयन शुल्क चोरी दर्ज की गई है। इस तरह कुल 28 लाख 53 हजार राजस्व हानि प्रमाणित हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक ब्याज और दंड जोड़ने के बाद विधायक पत्नी को 59 लाख रुपए देने होंगे।

FAQ

  1. स्टांप ड्यूटी चोरी क्या होती है और इसमें क्या सजा हो सकती है?
    स्टांप ड्यूटी वह शुल्क है जो संपत्ति की खरीद-बिक्री के समय सरकार को चुकाना होता है। इसकी गणना जमीन की गाइडलाइन मूल्य के आधार पर होती है। जब कोई जानबूझकर जमीन की कीमत कम दिखाता है या जमीन को टुकड़ों में तोड़कर रजिस्ट्री कराता है ताकि कम शुल्क लगे, तो यह स्टांप चोरी कहलाती है। Indian Stamp Act और Registration Act के तहत ऐसे मामलों में चोरी की गई राशि, ब्याज और जुर्माना मिलाकर कई गुना वसूली हो सकती है। गंभीर मामलों में आपराधिक कार्रवाई भी संभव है।
ये खबरें भी पढ़िए...

जस्टिस को फोन लगाने के मामले में विधायक संजय पाठक की सुनवाई बढ़ी, अब 15 जुलाई को होगी

MP News. संजय पाठक कंटेंप्ट मामला: आखिर क्यों दीक्षित के वकील को कोर्ट ने लगाई फटकार

संजय पाठक कंटेंप्ट केस में दीक्षित के वकील को हाईकोर्ट की फटकार, एफिडेविट को फर्जी बताने पर कोर्ट नाराज

विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, कोर्ट में मांगी बिना शर्त माफी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा विधायक
  • विधायक संजय पाठक
  • पंजीयन विभाग
  • कटनी
  • भाजपा विधायक संजय पाठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड