सीएम मोहन यादव ने इंदौर में जीतू पटवारी को कहा टपोरी, शाजापुर में कहा दो कौड़ी और रद्दी अध्यक्ष
Sanjay Gupta | May 31, 2026, 19:58 IST
cm mohan yadav
INDORE. सीएम मोहन यादव रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर भड़के। पहले शाजापुर जिले के शुजालपुर में मंच से जीतू पटवारी पर हमला करते हुए दो कौड़ी का कहा। फिर इंदौर में बीजेपी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शाला में पटवारी को टपोरी कहा।
मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव रविवार को तीखे तेवर में रहे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जमकर घेरा। शाजापुर के शुजालपुर में हुए कार्यक्रम के बाद इंदौर में भी उन्हें नहीं छोड़ा और बीजेपी के प्रशिक्षण शाला में भी पटवारी पर हमला किया।
शाजापुर में सीएम ने कहा कि जब देश में संकट आए तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाए। जब प्रदेश में विकास की बंयार चले तो जब इनका दो कौड़ी का वो प्रदेश अध्यक्ष हाय रे हाय रे करता फिरे, अरे शर्म आना चाहिए। आजादी के बाद कांग्रेस का ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा, जिसके यहां पर लोकसभा में उसका उम्मीदवार भाग जाए, इंदौर में। ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा।
कांग्रेस को कोई मिलता नहीं, जो चुनाव 40 हजार वोट से हार जाए। ऐसा अध्यक्ष आपको मुबारक। जिसका नेता अपनी विधानसभा नहीं बचा पाए वह प्रदेश अध्यक्ष। अपनी लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं खड़ा सके,वह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष। और मुंगेरीलाले के हसीन सपने् देख रहे कि हम सरकार बनाएंगे। अरे 20 साल और जाएं तो कोई दाल नहीं गलने वाली है।
इसके बाद इंदौर में बीजेपी प्रशिक्षण शाला कायर्क्रम में सीएम पहुंचे। सीएम ने कहा कि जब से इंदौर में निगम बनी कांग्रेस कहां गई पता नहीं चला। कहते हैं कि हम मुकाबला करेंगे, पहली पार्टी को देख लो। जो 40-40 हजार वोट से हार जाए, अपना बूथ भी हार जाए, वह मुकाबला करने की बात कहते हैं।
सीएम ने कहा कि पार्टी का सिद्दांत है और उस पर काम करती है। हमारी कुल 22 राज्यों में सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। पार्टी दुनिया की सर्वाधिक बड़ी पार्टी है और इसके मूल सिद्दांतों को लेकर और सुशासन को लेकर प्रशिक्षण किया जा रहा है। पूरे अनुशासन से यह काम हुआ। हमे पार्टी पर गर्व है। सीएम प्रशिक्षण शाला के बाद मां अहिल्या जयंती के आयोजन में भी शामिल हुए।
देर शाम जीतू पटवारी ने ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री जी, आपने मुझे रद्दी कहा और दो कौड़ी का कहा। गालियां भी दी। क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी और दो कौड़ी के ही हैं?
चुनाव तो अटल जी भी हारे थे तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं। हाँ मैं फिर संकल्प लेता हूं। 2028 में किसान के बेटों की और मध्यप्रदेश की जनता की करप्शन और कमीशन रहित सरकार 100% बनेगी।
जनता सब देख रही है मुख्यमंत्री जी और एक बात और किसी का अहंकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहता। मैं विनम्रता से वचन देता हूं, प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कभी अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करूंगा।
इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पानी को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पिता का विवाद
इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी
इंदौर पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 जून से करेगी ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी
MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
पहले शाजापुर में यह बोला
कांग्रेस को कोई मिलता नहीं, जो चुनाव 40 हजार वोट से हार जाए। ऐसा अध्यक्ष आपको मुबारक। जिसका नेता अपनी विधानसभा नहीं बचा पाए वह प्रदेश अध्यक्ष। अपनी लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं खड़ा सके,वह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष। और मुंगेरीलाले के हसीन सपने् देख रहे कि हम सरकार बनाएंगे। अरे 20 साल और जाएं तो कोई दाल नहीं गलने वाली है।
फिर इंदौर में कहा टपोरी
मां अहिल्या जंयती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
जीतू पटवारी ने ऐसे दिया जवाब
चुनाव तो अटल जी भी हारे थे तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं। हाँ मैं फिर संकल्प लेता हूं। 2028 में किसान के बेटों की और मध्यप्रदेश की जनता की करप्शन और कमीशन रहित सरकार 100% बनेगी।
जनता सब देख रही है मुख्यमंत्री जी और एक बात और किसी का अहंकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहता। मैं विनम्रता से वचन देता हूं, प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कभी अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करूंगा।
मुख्यमंत्री जी,
आपने मुझे रद्दी कहा, दो कौड़ी का कहा और गालियां भी दी..
तो क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी और दो कौड़ी के हैं ही?
चुनाव तो अटल जी भी हारे थे,
तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं?
हाँ, मैं फिर संकल्प लेता हूं!
2028 में किसान के बेटों की,
मप्र की जनता की,…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 31, 2026
पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी पटवारी के समर्थन में उतरे
मोहन यादव जी, पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। आपने कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व के बारे में अत्यंत अशोभनीय बातें कहीं हैं।
आपने जो आरोप लगाए हैं वे भी दुर्भावनापूर्ण हैं। आप मेडिकल कालेज की बात करते हैं, लेकिन बताइए कि उनमे से चालू कितने हैं?
भाजपा…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 31, 2026
मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ मोहन यादव @CMMadhyaPradesh के द्वारा PCC अध्यक्ष @jitupatwari के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की मैं घोर निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष का अपमान समूची कांग्रेस पार्टी का अपमान है। ये हम…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) May 31, 2026
ये भी पढ़ें...
इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी
इंदौर पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 जून से करेगी ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी
MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari