Teachers Day 2024 Special Story : मध्य प्रदेश के इस गांव के हर घर में एक से दो शिक्षक, सालों से चली आ रही परंपरा

Amresh Kushwaha | Sept 05, 2024, 10:38 IST
Share
नरसिंहपुर जिले का सिंहपुर गांव
नरसिंहपुर जिले का सिंहपुर गांव

मध्य प्रदेश का एक ऐसे गांव, जहां लगभग हर घर में एक से दो शिक्षक है। साथ ही यहां कई पीढ़ियों से शिक्षक बनने की परंपरा चली आ रही है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति है।

Teachers Day Special Story : भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। यह भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य परम्परा को दर्शाता है। शिक्षक दिवस न केवल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का उत्सव है, बल्कि यह शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत का सम्मान भी करता है।
इस शिक्षक दिवस thesootr आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहा है, जहां लगभग हर घर में एक से दो शिक्षक है। साथ ही यहां कई पीढ़ियों से शिक्षक बनने की परंपरा चली आ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...Teachers Day 2024 : 50 टीचर्स का आज होगा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी नेशनल अवार्ड

नरसिंहपुर जिले का सिंहपुर गांव

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित सिंहपुर गांव एक अनोखा उदाहरण है, जहां लगभग हर घर में एक शिक्षक रहता है। इस गांव में शिक्षण पेशा इतना सम्मानित है कि कई पीढ़ियों से शिक्षक बनने की परंपरा चली आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति है। यहां तक कि सिंहपुर गांव के लिए एक कहावत है कि यदि आप इस गांव में एक पत्थर फेंकें, तो वह किसी शिक्षक पर ही गिरेगा।

गांव में है लगभग 500 शिक्षक

सिंहपुर गांव के शिक्षकों की कहानियां काफी प्रेरणादायक हैं, जो अपने समर्पण और शिक्षा के प्रति जुनून से गांव को एक शैक्षिक केंद्र बनाते हैं। ग्रामीणों की इच्छा है कि आने वाली पीढ़ियां भी इसी मार्ग पर चलती रहे और शिक्षा के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दें। इस गांव की आबादी लगभग 5500 है, जिसमें से 400 से 500 शिक्षक हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Teachers Day 2024 : भारत में 1962 में पहली बार मना था शिक्षक दिवस, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य

गांव में है शिक्षक बनने की परंपरा

गांव के निवासी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण उनके परिवार में 10 शिक्षक हैं, जो इस गांव की शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा आशीर्वाद शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता इसी स्कूल में टीचर थे और वो भी यही पढ़ी है। यहां बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिला।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षक दिवस पर विशेष
  • शिक्षक दिवस
  • Teacher Day
  • शिक्षक दिवस 2024
  • Teachers Day 2024
  • 5 सितम्बर शिक्षक दिवस
  • 5th September Teacher Day
  • नरसिंहपुर जिले का सिंहपुर गांव
  • Teachers Day Special Story
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई