MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव
Vikram Jain | Mar 21, 2025, 15:43 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश सरकार निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए नया कानून लागू करने जा रही है। 25 हजार रुपए से कम फीस वाले स्कूलों को इससे बाहर रखा जाएगा। राज्य स्तरीय समिति की निगरानी में नियमों का पालन करवाया जाएगा।
मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों में फीस में वृद्धि का मामला अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब सरकार फीस को नियंत्रित करने के लिए नया कानून लेकर आ रही है। इस कानून के तहत, 25 हजार रुपए से कम फीस वाले स्कूलों को इससे बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा, फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि पर कड़ी पाबंदी होगी।
मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए, जो 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, सरकार ने निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण के लिए एक संशोधित कानून को लागू करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस कानून को लागू करने के लिए 11 मार्च को नियमों का प्रारूप जारी किया और संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। इसके आधार पर परीक्षण के बाद नियमों को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
मनमानी करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल पर ठोका लाखों का जुर्माना
राज्य में कुल 34,652 निजी स्कूल हैं, जिनमें से 16,000 स्कूल ऐसे हैं जिनकी वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से कम है। नए कानून के तहत, जिन स्कूलों की फीस 25 हजार रुपए से कम है, वे इस कानून के दायरे में नहीं आएंगे। यह नियम विशेष रूप से उन्हीं स्कूलों के लिए लागू होगा, जिनकी फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। इस नियम के दायरे में नहीं आने वाले स्कूलों को नोटरीकृत शपथ पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
दमोह के स्कूलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा फर्जी शिक्षक, मिलीभगत से मिला अभयदान !
दरअसल, सरकार मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) 2020 के नियमों में संशोधन करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव ओएल मंडलोई ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें उल्लेखित किया है कि आपत्तियां और सुझाव पर विचार कर इसको लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
इसके अलावा, यह भी तय किया गया है कि निजी स्कूल अपनी फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं कर सकेंगे। यदि कोई स्कूल 15 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह नियम स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव ओएल मंडलोई द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत लागू किया जाएगा। विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो संशोधित फीस नियंत्रण कानून का पालन करवाने के लिए जिला स्तर की समिति की निगरानी करेगी। राज्य स्तरीय समिति को 45 दिन के भीतर सभी आपत्तियों का निपटारा करना होगा। इस समिति का निर्णय अंतिम और बंधनकारी होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
✅ मध्य प्रदेश सरकार निजी स्कूलों की फीस में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए संशोधित कानून लाने जा रही है।
✅ 25 हजार रुपए से कम फीस वाले स्कूलों को इस नए कानून से राहत मिलेगी।
✅ निजी स्कूल अब अपनी वार्षिक फीस में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं कर सकेंगे।
✅ राज्य स्तरीय समिति फीस वृद्धि पर निगरानी रखेगी और 45 दिन के भीतर आपत्तियों का निपटारा करेगी।
✅ नए नियमों के तहत, 15 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन
फीस पर काबू पाने के लिए अहम कदम
ये खबर भी पढ़ें...
मनमानी करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल पर ठोका लाखों का जुर्माना
निजी स्कूलों पर अब कड़े नियम
ये खबर भी पढ़ें...
दमोह के स्कूलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा फर्जी शिक्षक, मिलीभगत से मिला अभयदान !
नियमों में संशोधन करने की तैयारी
10 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्कूल
ये खबर भी पढ़ें...
भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ 25 हजार रुपए से कम फीस वाले स्कूलों को इस नए कानून से राहत मिलेगी।
✅ निजी स्कूल अब अपनी वार्षिक फीस में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं कर सकेंगे।
✅ राज्य स्तरीय समिति फीस वृद्धि पर निगरानी रखेगी और 45 दिन के भीतर आपत्तियों का निपटारा करेगी।
✅ नए नियमों के तहत, 15 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari