8 साल बाद मध्य प्रदेश में नई आईटी नीति : निवेशकों को स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन में छूट, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Deeksha Nandini Mehra | Jul 25, 2024, 08:58 IST
मप्र नई आईटी नीति
मध्य प्रदेश में 8 साल बाद नई आईटी नीति लागू होगी। इसके तहत बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार कई सुविधाओं के साथ विशेष पैकेज में छूट भी देगी।
New IT Policy in Madhya Pradesh : 2016 में बनी आईटी नीति के 8 साल बाद मध्यप्रदेश में नई आईटी नीति लागू होगी। बदलते समय के अनुसार इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब किराए के परिसरों में चलने वाली आईटी फर्म (Business Process Outsourcing-BPO) को सरकार किराए में मदद करेगी। आईटी फर्म के लिए 200 करोड़ से अधिक के निवेश पर सरकार विशेष पैकेज (कस्टमाइज्ड) बनाकर देगी। नई नीति अक्टूबर 2023 में लागू की गई थी और मंगलवार को कैबिनेट ने इसमें संशोधन को मंजूरी दे दी। हाल ही में इसके दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय समय सीमा में निवेशक नई नीति का लाभ उठा सकेंगे।
नई नीति में आईटी निवेशकों को मार्केटिंग-क्वालिटी सर्टिफिकेशन में भी सरकार मदद करेगी। स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन में छूट दी जाएगी। कुल मिलाकर, आईटी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। प्राइवेट डेवलपर भी सर्व सुविधायुक्त आईटी पार्क बनाएंगे, जिससे पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा और निवेशक सीधे आकर काम शुरू कर सकेंगे। परमिशन लेने में समय बर्बाद नहीं होगा।
पहले सस्ती जमीन लेने पर तय संख्या में नौकरियां देने की बाध्यता थी, जो अब हटा दी गई है। अब सीधे 75% लैंड सब्सिडी मिलेगी। पहले जितनी नौकरियां पैदा होनी थीं, उसके आधार पर सस्ती जमीन मिलती थी। 1 एकड़ जमीन के लिए 100 नौकरियां देना जरूरी था।
आईटी इनेबल्ड सर्विस यूनिट में 1 एकड़ में 150 नौकरियां, और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में प्रति एकड़ 50 नौकरियां देना जरूरी था। अब आईटी कंपनियां आसानी से जमीन ले सकेंगी। 2016 की नीति में किराए की सहायता का नियम नहीं था, सिर्फ स्थापना में पूंजीगत सहायता मिलती थी।
डाटा सेंटर को पहले पूंजीगत खर्चों में सब्सिडी नहीं मिलती थी, अब दी जाएगी। नई नीति में प्लग एन प्ले आईटी पार्क बनाने के लिए प्राइवेट डेवलपर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। निवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पहले अधिकतम 25 एकड़ तक जमीन दी जा सकती थी, अब उपलब्धता के आधार पर बड़ी जमीन दी जा सकेगी।
प्रदेश में बनने वाले पहले 5 आईटी पार्क को 25 करोड़, बाद में बनने वाले पार्कों को 10 करोड़ और ESDM (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग) के लिए कॉमन फैसिलिटीज पर 25 करोड़ तक की सहायता मिलेगी।
आईटी में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए, सरकार इन सुविधाओं के अतिरिक्त दूसरी मांगी गई सुविधाएं और छूट भी विशेष पैकेज में देगी। आईटी फर्म के लिए 200 करोड़ से अधिक, ईएसडीएम 300 करोड़ से अधिक और डाटा सेंटर में 500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश पर सरकार ऐसे पैकेज देगी। नई नीति में लैंड अलॉटमेंट के लिए ओपन टेंडर होंगे।
नई आईटी नीति में मिलेंगी ये सुविधाएं
अब मिलेगी 75% लैंड सब्सिडी
आईटी इनेबल्ड सर्विस यूनिट में 1 एकड़ में 150 नौकरियां, और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में प्रति एकड़ 50 नौकरियां देना जरूरी था। अब आईटी कंपनियां आसानी से जमीन ले सकेंगी। 2016 की नीति में किराए की सहायता का नियम नहीं था, सिर्फ स्थापना में पूंजीगत सहायता मिलती थी।
नई नीति में प्लग एन प्ले आईटी पार्क
ESDM पार्कों को 25 करोड़
बड़े निवेश के लिए विशेष पैकेज मिलेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari