मध्य प्रदेश के अधिकारी इच्छित गढ़पाले ने तबादले के बाद नहीं छोड़ा बंगला, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला

Pratibha ranaa | Sept 08, 2024, 09:04 IST
Share
इच्छित गढ़पाले
इच्छित गढ़पाले

मध्य प्रदेश के अधिकारी इच्छित गढ़पाले ने तबादले के बाद भी बंगला खाली नहीं किया। अब उन पर सरकार ने एक्शन लेते हुए 6.60 लाख रुपए का जुर्माना और 30 हजार रुपए मासिक किराया लगाया है।

मध्य प्रदेश के अधिकारी इच्छित गढ़पाले ( ichchhit gadhpale ) ने तबादले के बाद शहर तो बदल लिया, लेकिन पुराने बंगले को अभी भी खाली नहीं किया। उन्होंने ट्रांसफर के बाद भी बंगले को खाली करने के मन नहीं मनाया... नतीजतन, सरकार को उन पर आखिरकार एक्शन लेना पड़ा। अब सरकार उनसे हर महीने के हिसाब से किराया वसूलने की तैयारी में है। करीब साढ़े छह लाख रुपए का बकाया पहले ही उन पर है। अब इन अधिकारी को हर महीने 30 हजार रुपए का किराया भी देना होगा।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

बंगला नहीं छोड़ा, अब अधिकारी को चुकानी पड़ेगी कीमत

जानकारी के मुताबिक मुरैना के जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले कुछ समय पहले ग्वालियर में अपर कलेक्टर थे। गढ़पाले ने अपना तबादला होने के बाद शहर बदल दिया, लेकिन तबदाला होने के 22 महीने बाद भी उन्होंने यहां पर मिले बंगले को खाली नहीं किया है। इस वजह से उनपर अब एक्शन लिया गया है। ग्वालियर पीडब्ल्यूडी विभाग ने उन पर 6 लाख 60 हजार रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है।

पत्र में ये लिखा

दरअसल ग्वालियर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरी शर्मा ने मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में लिखा- डॉ. गढ़पाले 2 नवंबर 2022 को मुरैना के लिए कार्यमुक्त हो गए थे, लेकिन ग्वालियर के आरसी रोड स्थित बंगला क्रमांक 31 को अब तक खाली नहीं किया है।

बंगला खाली न करने के एवज में डॉ. गढ़पाले पर 30 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से 6.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुरैना कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे डॉ. गढ़पाले को बंगला खाली करने के निर्देश दें और 6.60 लाख रुपए की वसूली का वाउचर कार्यालय को भेजें।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • मध्य प्रदेश अधिकारी
  • Madhya Pradesh Official
  • इच्छित गढ़पाले
  • Ichchhit Gadhpale
  • Ichchhit Gadhpale Transfer
  • Ichchhit Gadhpale Bungalow
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा