अंगदान करने वालों के परिजनों को मध्य प्रदेश सरकार देगी ये लाभ
Sandeep Kumar | Mar 24, 2025, 16:31 IST
madhya-pradesh-organ-donation
मध्य प्रदेश सरकार ने अंगदानियों के स्वजन को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार देने का फैसला किया है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने अंगदान करने वाले व्यक्तियों के स्वजन को एक और बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अब अंगदानियों के परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह योजना आय सीमा के बंधन से भी मुक्त होगी, जिससे राज्य के अधिक लोग इस योजना का फायदा उठा सकेंगे।
organ donation की प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण होती है, खासकर ब्रेन डेड रोगियों के लिए। जब किसी व्यक्ति का दिमाग काम करना बंद कर देता है, लेकिन उसके शरीर के कुछ अंग काम करते रहते हैं, तो उसे ब्रेन डेड की स्थिति कहते हैं। ऐसे रोगी के अंगों का दान किया जा सकता है, जैसे कि फेफड़े, दिल, किडनी, लिवर और आंखों की कार्निया। मध्य प्रदेश में 2016 से अब तक 243 अंगदान हो चुके हैं, और राज्य सरकार जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा
राज्य सरकार ने एक नया पोर्टल तैयार करने की योजना बनाई है, जिस पर organ donation करने वाले और जरूरतमंद दोनों अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इस पोर्टल पर अंगदान की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
ये खबर भी पढ़िए... हनी ट्रैप खुलासे पर डीके शिवकुमार ने साथी चुप्पी, 48 विधायकों के शिकार की कहानी
मध्य प्रदेश में organ donation की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, राज्य सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार के उपाय किए हैं। इसके तहत 18 लाख रुपए की लागत से एक डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है, जो अंगदान के फायदे और प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी देगी।
ये खबर भी पढ़िए... लड्डू गोपाल को गर्मी में ऐसे खुश करें, शांति और सुख से भर जाएगा घर
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हर परिवार को पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अंगदानियों के स्वजन को यह लाभ देने से न केवल उनके स्वास्थ्य की देखभाल होगी, बल्कि इससे organ donation के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
ये खबर भी पढ़िए... 400 साल पुराने इंदौर के इस राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की नहीं वस्त्रों की होती है पूजा
अंगदान और इसकी प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा
अंगदान के लिए पोर्टल
ये खबर भी पढ़िए... हनी ट्रैप खुलासे पर डीके शिवकुमार ने साथी चुप्पी, 48 विधायकों के शिकार की कहानी
मध्य प्रदेश में अंगदान की स्थिति
ये खबर भी पढ़िए... लड्डू गोपाल को गर्मी में ऐसे खुश करें, शांति और सुख से भर जाएगा घर
आयुष्मान भारत योजना
ये खबर भी पढ़िए... 400 साल पुराने इंदौर के इस राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की नहीं वस्त्रों की होती है पूजा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA