तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी सीधी राहत

Kaushiki | Published:
Share
madhya-pradesh-outsource-employee-transfer-relief-pradhuman singh tomar
madhya-pradesh-outsource-employee-transfer-relief-pradhuman singh tomar

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है, अब उनका ट्रांसफर अधिकतम 8 किमी तक ही होगा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया ऐलान।

मध्यप्रदेश में इन दिनों अधिकारियों के तबादलों को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। जहां एक ओर प्रभारी मंत्री और विधायक-सांसद के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के तबादलों के मामले में भी गहमागहमी बनी हुई है।

इस बीच, प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब उन्हें ट्रांसफर के नाम पर ज्यादा दूर नहीं भेजा जा सकेगा।

ये खबर भी पढे़ं... सरकारी जमीन घोटाला:पटवारी से शुरू हुआ खेल,तहसीलदार तक पहुँचा-जाँच की जद में पूरा सिस्टम

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर

उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह स्पष्ट किया है कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके स्थान से 100 किमी दूर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। यह घोषणा उन कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले मामूली वेतन मिलने के बावजूद दूर-दराज क्षेत्रों में भेज दिया जाता था। प्रदेश में करीब 33 हजार आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें विद्युत वितरण कंपनी, पावर जेनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। कई कर्मचारियों को उनके वेतन के हिसाब से 100 किमी दूर ट्रांसफर किया गया था, जिससे उनके लिए परिवार से दूर रहकर काम करना मुश्किल हो गया था। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने विरोध भी दर्ज कराया था।
ये खबर भी पढे़ं... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो

कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान

आउटसोर्स कर्मचारी संगठनों ने शिकायत की थी कि अत्यधिक दूरस्थ स्थानों पर ट्रांसफर किए जाने से उनके लिए अपने परिवार के पास रहना मुश्किल हो गया है।

इस शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लिया और कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का ट्रांसफर 5 से 8 किमी के दायरे में ही किया जाएगा। इसके अलावा, मंत्री ने 100 किमी दूर ट्रांसफर करने के मामलों की जांच करने की बात भी कही है।

मुरैना के कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को सौ किमी दूर तक ट्रांसफर किया गया था, जिनकी शिकायतों को मंत्री ने गंभीरता से लिया। अब ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने संतोष व्यक्त किया है और उनकी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जताई है।

ये खबर भी पढे़ं...UG-PG के एडमिशन के लिए सिर्फ दो बाकी... MP के कॉलेजों में दो चरणों में प्रवेश

विभागीय कार्रवाई और जांच

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कर्मचारी का 100 किमी दूर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इस मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी।

विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि जिन कर्मचारियों की गंभीर शिकायतें थीं, उन्हें हटाया गया था। हालांकि, अब सभी कर्मचारियों को आश्वस्त कर दिया गया है कि उनके तबादले अधिकतम 8 किमी के दायरे में ही किए जाएंगे।

ये खबर भी पढे़ं..रीवा हादसा, ऑटो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, गंसा स्नान कर लौट रहे 7 तीर्थयात्रियों की मौत

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP News | मध्य प्रदेश | transfer | ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान | ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर | outsourcing employees today news | आउटसोर्स कर्मचारी न्यूज | आउटसोर्स कर्मचारी मध्यप्रदेश

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • transfer
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान
  • ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • outsourcing employees today news
  • आउटसोर्स कर्मचारी न्यूज
  • आउटसोर्स कर्मचारी मध्यप्रदेश
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब