कांवड़ यात्रा से पहले पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में बड़ा हादसा, भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत
Amresh Kushwaha | Aug 05, 2025, 13:17 IST
pandit-pradeep-mishra-kubereswar-dham-sehore-crowd-tragedy
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की हुई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में आज (5 अगस्त) भारी भीड़ के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दो लोग नीचे गिर गए और भीड़ के दबाव में उनकी जान चली गई।
![009ade0f-fa0]()
ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अंतिम समय में रद्द की भागवत कथा, मामला जानकर रह जाएंगे दंग
इस हादसे के बाद प्रशासन ने दावा किया था कि उन्होंने 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की थी। नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास ठहरने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, एक दिन पहले ही भारी भीड़ के दबाव ने सभी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। इस कारण प्रशासन का यह दावा भी गलत साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भिलाई में पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा... कई राज्यों से आएंगे श्रद्धालु
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए एक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया था। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया था कि 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक अलग-अलग डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू होने थे। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा होते हुए भेजने की योजना थी। लेकिन हादसे के समय तक इस व्यवस्था को लागू नहीं किया जा सका।
ये खबर भी पढ़िए...पं. प्रदीप मिश्रा ने चित्रगुप्त पर की टिप्पणी, छत्तीसगढ़ के कायस्थ समाज ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इस घटना के बाद अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने एसडीएम तन्नय वर्मा को पूरी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसे के समय कितना पुलिस बल और मेडिकल टीमें मौके पर तैनात थीं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी सीहोर कुबेरेश्वर धाम | कुबेरेश्वर धाम सीहोर | पं. प्रदीप मिश्रा | कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर न्यूज
जानें क्या पूरा मामला...
6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, कांवड़ यात्रा से एक दिन पहले ही भारी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचे। आयोजकों और प्रशासन ने व्यवस्था की थी, लेकिन श्रद्धालुओं की तादाद इतनी अधिक हो गई कि स्थान पर जगह की कमी होने लगी। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसके चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
009ade0f-fa0
ये खबर भी पढ़िए...कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अंतिम समय में रद्द की भागवत कथा, मामला जानकर रह जाएंगे दंग
प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल
पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा पर एक नजर...
|
डायवर्जन प्लान की तैयारी
ये खबर भी पढ़िए...पं. प्रदीप मिश्रा ने चित्रगुप्त पर की टिप्पणी, छत्तीसगढ़ के कायस्थ समाज ने दी कार्रवाई की चेतावनी
कलेक्टर ने एसडीएम को दिया व्यवस्था का प्रभार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी सीहोर कुबेरेश्वर धाम | कुबेरेश्वर धाम सीहोर | पं. प्रदीप मिश्रा | कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर न्यूज
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari