मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा

Ravi Singh | Jul 24, 2024, 16:37 IST
Share
Panna diamond mine 19 carat
Panna diamond mine 19 carat

पन्ना जिले की कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान से 19 कैरेट 22 सेंट के वजन का हीरा मिला है। हीरे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जाती है। यह हीरा भीषण गरीबी में गुजारा करने वाले चुनवादा आदिवासी निवासी अहिरगुवा को मिला है।

मध्यप्रदेश में पन्ना जिला उत्तम हीरो के लिए प्रसिध्द है, यहां कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। पन्ना में व्यक्ति कब रंक से राजा बन जाता है। यह कोई नहीं जानता, ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है, जहां करीब 10 सालों से कर्ज लेकर हीरे की तलाश कर रहे एक मजदूर की किस्मत रातों-रात बदल गई। मजदूर को चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिल गया है।

19 कैरेट 22 सेंट के वजन का हीरा

पन्ना जिले की कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान से 19 कैरेट 22 सेंट के वजन का हीरा मिला है। हीरे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जाती है। यह हीरा भीषण गरीबी में गुजारा करने वाले चुनवादा आदिवासी निवासी अहिरगुवा को मिला है।

परिवार के साथ की खुदाई

हीरा मिलने से अत्यधिक प्रसन्न मजदूर आदिवासी परिवार का कहना है कि मैंने 6 मई 2024 को विधिवत हीरा कार्यालय से खदान खोदने के लिए पट्टा लिया था और तभी से खुद परिवार सहित मेहनत कर खदान खोदना शुरू किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में प्रेमी जोड़े ने बड़े तालाब में कूदकर दी जान, फैली सनसनी , पति के दोस्त के साथ लिव इन में रह रही थी महिला

भगवान ने उम्मीद से अधिक दिया

हम लोगों को उम्मीद थी कि भगवान हमें इस खदान से कुछ ना कुछ जरूर देगा। ऊपर वाले ने हमारी सुन ली साथ ही हमारी उम्मीद से अधिक भगवान ने छप्पर फाड़ कर हमें दे दिया। हीरा मिलने के उपरांत अहिरगामा के आदिवासी टोला में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

एक करोड़ हो सकती है कीमत

हीरा के जानकारों का कहना है कि इस नायाब हीरे की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ तक हो सकती है। हीरा मिलने के उपरांत आदिवासी द्वारा आज बुधवार 24 जुलाई दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में उक्त उज्जवल, जेम क्वालिटी का हीरा जमा किया दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Panna Diamond Mine
  • पन्ना की खबरें
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • 1 crore diamond
  • panna diamond
  • मजदूर को हीरा मिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा