विश्व आदिवासी दिवस पर भिड़े दो गुट, तीन आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या
Ravi Singh | Aug 09, 2024, 22:37 IST
3 tribal youth death
मध्य प्रदेश के पन्ना में 3 आदिवासियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इस ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विश्व आदिवासी दिवस पर मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ी वारदात हो गई है। तीन आदिवासियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। इलाके में इस ट्रिपल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई। वारदात सिमरिया इलाके में हुई थी। यहां भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोरियों ने हत्या की वजह टोना-टोटका बताई है। पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कुढ़ना में गुरुवार 8 अगस्त देर रात आदिवासी समुदाय के गुटों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई।
दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार 9 अगस्त सुबह जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पन्ना से एडिशनल एसपी आरती सिंह, पवई एसडीओपी सौरव रत्नाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
गांव में हालात को बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कढ़ना गांव में अमानगंज, सिमरिया, रैपुरा और पवई थाना के प्रभारी भी तैनात कर दिए गए हैं। गांव में करीब 100 जवान मौके पर मौजूद रहे।
हत्या की वजह टोना-टोटका
पुलिस जांच कर रही
4 थानों का पुलिस बल तैनात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari