प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह बोले- BJP ने शिवराज को साइड कर दिया, MP में लोकसभा की तैयारी पर मंथन

Chakresh | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह बोले- BJP ने शिवराज को साइड कर दिया, MP में लोकसभा की तैयारी पर मंथन
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह बोले- BJP ने शिवराज को साइड कर दिया, MP में लोकसभा की तैयारी पर मंथन

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मप्र के मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, 'भाजपा का यह अंदरूनी मामला है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे दुख होता है। बहुत सारे सीनियर लोग हैं, चाहे विजयवर्गीय हों,

BHOPAL @ मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मप्र के मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, 'भाजपा का यह अंदरूनी मामला है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे दुख होता है। बहुत सारे सीनियर लोग हैं, चाहे विजयवर्गीय हों, पटेल हों, तोमर हों और खासतौर पर शिवराज सिंह चौहान, जिनको आगे रखकर चुनाव लड़ा गया, उनको एक तरह से साइड में कर दिया गया।' जितेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय (PCC) पर पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करने आए हैं। बैठक से पहले उन्होंने PCC में कहा, 'कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाई, लेकिन इस बात की खुशी है कि अभी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है।'

पटवारी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

MP कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह का भोपाल एयरपोर्ट पर PCC चीफ जीतू पटवारी ने स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी साथ रहे। MP कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह का भोपाल एयरपोर्ट पर PCC चीफ जीतू पटवारी ने पैर छूकर उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी साथ रहे। इधर PCC चीफ जीतू पटवारी ने बैठक शुरू होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा, 'विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40% मत मिला है। आज हम आगे के रोडमैप को लेकर चर्चा करेंगे।'

बैठक में कई दिग्गज हुए शामिल

पीसीसी की बैठक में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, PCC चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे मौजूद रहे। जीतू पटवारी ने PCC के राजीव गांधी सभागार में बैठक शुरू होने के पहले खुद उन कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया, जो बैठक में बुलाए नहीं गए थे।

Tags:
  • MP News
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • MADHYA PRADESH PCC MEETING
  • JITENDRA SINGH
  • JITU PATWAR
  • मध्य प्रदेश पीसीसी मीटिंग
  • जितेंद्र सिंह
  • जीतू पटवार
  • एमपी समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं