मध्यप्रदेश में 10 साल में दो हजार करोड़ खर्च कर लगाए 42 करोड़ पौधे, फिर भी घट गई हरियाली, अभियान पर उठे सवाल
Sanjay Dhiman | Aug 05, 2025, 18:00 IST
Photograph: (the sootr)
सरकार के पौधरोपण अभियान पर सवाल उठे हैं। एक तरफ तो 10 सालों में लगभग 42 करोड़ पौधे लगाए गए, लेकिन हरियाली में गिरावट आई है। खुला और सामान्य सघन वन में कमी आई है। वहीं, अति सघन वन का दायरा बढ़ा है।
मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाएं तो कई चलाई जा रही है, लेकिन इनके फायदे कम और इनपर खर्च अधिक हो रहा है। यहीं कुछ हुआ है राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में बीते कुछ वर्षो में।
मध्यप्रदेश सरकार ने पौधरोपण के लिए दस साल में लगभग 42 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, इधर परिणाम उल्टे मिले। इन दस सालों में प्रदेश में हरियाली घट गई। इन परिणामों के बाद प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान पर सवाल उठ रहे है।
मध्य प्रदेश के वन विभाग के मुताबिक, विभाग ने 10 सालों में 41.83 करोड़ पौधे लगाए। इस पर कुल खर्च 2,091 करोड़ रुपए आया। लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, 2015 से 2023 तक सामान्य सघन वन के घनत्व में 1393.36 वर्ग किमी की गिरावट आई। वहीं, खुले वन क्षेत्र में 612.34 वर्ग किमी की बढ़ोत्तरी हुई। यानी, वे इलाके जिनमें पौधे नहीं हैं, उनका दायरा बढ़ा है। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई है जब वन विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश में डकैत खत्म, लेकिन कानून जिंदा... पुलिस ने 3 साल में दर्ज कर लीं 922 एफआईआर
कैग का खुलासा: कर्ज लेकर कर्ज चुका रही मध्यप्रदेश सरकार
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सघन वन क्षेत्र (अति सघन, सामान्य सघन, और खुले वन) में कुल 388.56 वर्ग किमी की गिरावट आई है। जबकि अति सघन वन श्रेणी में 392.31 वर्ग किमी की वृद्धि देखी गई है। इसका मतलब यह है कि पौधरोपण के बावजूद, खुला वन क्षेत्र बढ़ा है, जो कि हरियाली के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसा क्यों हुआ? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मौसम की अनियमितताएं, वन क्षेत्र की देखरेख की कमी, और अधिक पौधों की उचित वृद्धि का न होना प्रमुख हैं।
एक पौधा लगाने पर औसतन 50 रुपए खर्च आता है। यदि हम इसकी डिटेल में बात करें, तो पौधे की कीमत लगभग 14 रुपए होती है। गड्ढा खुदाई पर न्यूनतम 16 रुपए, परिवहन पर 10 रुपए और सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग और मजदूरी का खर्च अलग से होता है। इस तरह से 41.83 करोड़ पौधे लगाने पर कुल खर्च 2,091 करोड़ रुपए आया है, जो कि बड़ी राशि है।
यह खबरें भी पढ़ें...
अजब मध्य प्रदेश, गजब विधानसभा | विधायक बोले- जब चाहे तब बदल देते हैं हमारे सवाल ?
मप्र विधानसभा मानसून सत्र में सवालों की सेंसरशिप से जवाब ने तोड़ा दम
मध्य प्रदेश के वन क्षेत्र की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। एमपी वन विभाग के अनुसार प्रदेश में 94,689 वर्ग किमी वन क्षेत्र है, जो प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 30.72% है। हालांकि, पौधरोपण अभियान ने इस क्षेत्र में कुछ हद तक सुधार किया है, लेकिन सामान्य सघन वन के घनत्व में गिरावट और खुले वन के बढ़ते दायरे ने सरकारी प्रयासों की वास्तविकता पर सवाल खड़ा किया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्यप्रदेश सरकार ने पौधरोपण के लिए दस साल में लगभग 42 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, इधर परिणाम उल्टे मिले। इन दस सालों में प्रदेश में हरियाली घट गई। इन परिणामों के बाद प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान पर सवाल उठ रहे है।
पौधरोपण की स्थिति और परिणाम
यह खबरें भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश में डकैत खत्म, लेकिन कानून जिंदा... पुलिस ने 3 साल में दर्ज कर लीं 922 एफआईआर
कैग का खुलासा: कर्ज लेकर कर्ज चुका रही मध्यप्रदेश सरकार
हरियाली में गिरावट क्यों?
5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर
|
वन मंत्री के दावों पर सवालिया निशान
वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में दावा किया था कि 5 सालों में 16.32 लाख पौधे लगाए गए। हालांकि इसपर उठे सवालों का वे संतोषजनक जबाव नहीं सके। इस मामले में रोचक बात यह है कि इन पौधों की जीवित रहने की दर 89.05 प्रतिशत रही है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के वन क्षेत्र में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अब सवाल यह उठते है कि क्या इन पौधों की सही देखभाल नहीं हो पाई? इन सवालों ने मंत्री के दावे पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
एक पौधा लगाने का खर्च 50 रुपए
यह खबरें भी पढ़ें...
अजब मध्य प्रदेश, गजब विधानसभा | विधायक बोले- जब चाहे तब बदल देते हैं हमारे सवाल ?
मप्र विधानसभा मानसून सत्र में सवालों की सेंसरशिप से जवाब ने तोड़ा दम
राज्य का वन क्षेत्र और पौधरोपण की रफ्तार
प्रदेश में पौधरोपण के आंकडे़
| साल (Year) | लगाए गए पौधे (Planted Trees) |
|---|---|
| 2015-16 | 4,22,11,115 |
| 2016-17 | 4,51,59,156 |
| 2017-18 | 5,88,39,400 |
| 2018-19 | 5,43,71,563 |
| 2019-20 | 3,34,29,268 |
| 2020-21 | 3,86,00,000 |
| 2021-22 | 3,02,77,626 |
| 2022-23 | 3,43,03,260 |
| 2023-24 | 3,66,69,917 |
| 2024-25 | 4,45,26,048 |
| कुल (Total) | 41,83,87,353 |
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari