गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के जिस थाने को सम्मान दिया, उसी ने पुलिस की नाक कटाई

Ravi Kant Dixit | Dec 06, 2025, 15:50 IST
Share
malhaargarh police station mandsour
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश का मल्हारगढ़ थाना एक गंभीर फर्जीवाड़े के आरोप में घिर चुका है। इस थाने को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था। लेकिन, एक घटना ने थाने के पुलिस महकमे की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के जिस पुलिस थाने पर गर्व का झंडा फहराया जा रहा था, वही पुलिस थाना अब पूरे महकमे के माथे पर कलंक की कालिख बनकर चिपक गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदसौर जिले के जिस मल्हारगढ़ थाने को देश के टॉप-10 उत्कृष्ट थानों में शामिल कर उसका सम्मान बढ़ाया था, उसी थाने की पुलिस ने ऐसा कांड किया है कि पूरे तंत्र की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह वही मल्हारगढ़ थाना है, जिसे रायपुर की डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दक्षता, जनसेवा, अपराध नियंत्रण और पुलिस की उत्कृष्टता का प्रतीक बताते हुए सम्मान दिया था।

16 हजार थानों में से नौवें नंबर पर आया यह थाना मध्यप्रदेश का माणिक बताया गया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर डीजीपी तक हर कोई इस पर गर्व कर रहे थे, लेकिन अब तस्वीर उलट चुकी है। मल्हारगढ़ पुलिस ने पूरे महकमे का मुंह काला करा दिया है।

650e280c-68f
650e280c-68f


9897d12d-7a5
9897d12d-7a5


dd5358c0-309
dd5358c0-309


यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त

इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस

मल्हारगढ़ थाने की कारगुजारी को ऐसे समझें इनशार्ट में

मल्हारगढ़ पुलिस थाना को सम्मान मिला था: गृह मंत्री अमित शाह ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस में इसे उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था, लेकिन अब यह विवादों में घिर गया है।

सोहनलाल पर फर्जी मामला: 18 साल के युवक सोहनलाल पर अफीम तस्करी का झूठा आरोप लगाया गया, जबकि सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला सच: सीसीटीवी में साफ दिखा कि युवक को बिना किसी सामान के गिरफ्तार किया गया था, जबकि थाने में उसे अफीम तस्कर बना दिया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस की छवि दागदार हुई: मल्हारगढ़ थाना पहले पुलिस के स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाता था, अब यह भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का प्रतीक बन चुका है।

पुलिस के अन्य विवाद: सिवनी हवाला कांड और भोपाल में पुलिस द्वारा हत्या जैसे मामलों ने पुलिस तंत्र को और भी शर्मिंदा किया।

यह है मामला:

29 अगस्त 2025... 18 साल का सोहनलाल मंदसौर से प्रतापगढ़ जाने के लिए बस में बैठा था। उसके हाथ में कोई बैग नहीं, कोई सामान नहीं। रास्ते में बस में तीन-चार लोग चढ़े। सीधे सोहन को धरदबोचा और गाड़ी में बिठाकर ले गए। बस में सीसीटीवी कैमरे थे, जिनमें पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया था।

और फिर क्या हुआ? वही, जो फर्जीवाड़े की मिसाल बन चुका है। सोहनलाल को मल्हारगढ़ थाने ले जाकर उस पर 2 किलो 700 ग्राम अफीम रखने का फर्जी केस ठोक दिया गया। सोहन ने जमानत के लिए हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका लगाई। कोर्ट ने जब सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम देखा तो पूरा माजरा खुल गया।

युवक को बस में खाली हाथ पकड़ा गया था, लेकिन थाने में पुलिस ने उसका अफीम तस्करवाला अवतार बना दिया था। पुलिस जमानत का विरोध करती रही, लेकिन कोर्ट ने साफ कह दिया कि पुरा मामला गड़बड़ है। जमानत दी जाती है। इस तरह देश के ‘श्रेष्ठ’ पुलिस थाने ने फर्जीवाड़े की पराकाष्ठा कर दी।

सीसीटीवी में साफ सच्चाई

जमानत अर्जी में सोहन ने साफ लिखा कि बस को रोका गया, वह खाली हाथ था। सादे कपड़ों में आए लोग बिना वजह उसे उठा ले गए। उसके बाद थाने में जाकर ‘अफीम चमत्कार’ हुआ। देश के टॉप थाने की यह उत्कृष्टता देखकर खुद अदालत तक दंग रह गई।

यही वह थाना था, जिस पर सरकार फूली नहीं समा रही थी इस थाने की तारीफ में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा था कि मल्हारगढ़ थाना पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने थाने के स्टाफ को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी घोषित कर दिया था।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने इसे पुलिस का ‘स्वर्ण अध्याय’ बताया था। उन्होंने कहा था कि मल्हारगढ़ थाने ने अपराध नियंत्रण में मिसाल पेश की है, डिजिटल सेवाओं और स्वच्छता में भी अव्वल है। अब वही मल्हारगढ़ थाना फर्जी केस की फैक्ट्री बनकर खड़ा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच

एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर की नौकरी खतरे में, प्लेन बीएड ने डाल दिया पंगा

पुलिस के कांडों की झड़ी

मल्हारगढ़ का यह कांड कोई पहली घटना नहीं है। मध्यप्रदेश पुलिस के पन्ने पिछले कुछ महीनों में लगातार दागदार हुए हैं।

केस 1: सिवनी हवाला कांड

अक्टूबर 2025 में मध्यप्रदेश की सिवनी पुलिस ने कटनी-सतना से नागपुर जा रहे 2 करोड़ 96 लाख रुपए का हवाला लूट लिया। SDOP पूजा पांडे, DSP पंकज मिश्रा समेत 11 पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए। SIT ने 1 करोड़ 45 लाख पुलिस से और 1 करोड़ 25 लाख व्यापारियों से बरामद किए।

केस 2: पुलिस वालों ने जान ले ली

एक दूसरे केस में भोपाल में पिपलानी थाने के कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्या ने उदित गायकी (22 वर्ष) को पार्टी के दौरान पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। बाद में दोनों पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज कर निलंबित कर दिया गया।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • सिवनी हवाला कांड
  • डीजीपी कॉन्फ्रेंस
  • मल्हारगढ़ पुलिस थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा