MP Police SI Bharti की कर लीजिए तैयारी, आ रहा है परीक्षा का नोटिफिकेशन

Sanjay Gupta | Oct 06, 2025, 11:35 IST
Share
Madhya Pradesh Police SI Recruitment Notification Expected Soon After 8 Years
Madhya Pradesh Police SI Recruitment Notification Expected Soon After 8 Years

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है, जो पिछले 8 वर्षों के बाद आ रहा है। यह नोटिफिकेशन कितने पदों के लिए जारी किया जाएगा...चलिए आपको बताते हैं।

मप्र पुलिस सिपाही और फिर एएसआई भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन के बाद अब तीसरी कड़ी में एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल से सब इंस्पेक्टर भर्ती (mp si bharti) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है। वह भी पूरे 8 साल बाद। इसके पहले यह भर्ती साल 2017 में आई थी और तब 500 पद करीब थे।

कब तक नोटिफिकेशन आना संभावित

नोटिफिकेशन बनकर तैयार हो गया है और ईएसबी व पीएचक्यू के उच्च अधिकारियों ने इसे चेक कर लिया है। बस फाइनल अप्रूवल कर इसे जारी करने और वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया बाकी है। कोशिश तो मंडल की यही है कि यह नोटिफिकेशन सोमवार यानी 6 अक्टूबर को ही रात तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए। यदि सोमवार को रह जाता है तो फिर इसे अगले कार्यदिवस पर जारी करने की तैयारी है। यानी इसके आने की अंतिम औपचारिकता रह गई है।

500 करीब पदों के लिए आएगी परीक्षा

यह परीक्षा जनवरी माह में संभावित है। करीब 500 पदों के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। परीक्षा के आवेदन भी जल्द ही बुलाने शुरू कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए एक साल पहले गृह विभाग ने ट्वीट किया था और सीएम डॉ. मोहन यादव और फिर डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी इसे लेकर जानकारी दी थी कि पुलिस में जल्द भर्ती की जाएगी।

MP Police SI Bharti से जुड़ी यह खबर शॉर्ट में समझें

  1. मप्र पुलिस द्वारा सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 8 साल बाद जारी होने जा रहा है।
  2. यह भर्ती लगभग 500 पदों के लिए जनवरी में संभावित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
  3. नोटिफिकेशन तैयार हो चुका है और उसे फाइनल अप्रूवल के बाद वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  4. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, और इस भर्ती में उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  5. कोविड के दौरान दी गई उम्र सीमा छूट की मांग थी, लेकिन यह नीतिगत मामला होने के कारण कैबिनेट स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस भर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

कैसे करें MP पुलिस भर्ती में इंटरव्यू की तैयारी, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के ये स्मार्ट टिप्स करेंगे आपकी मदद

उम्र सीमा में छूट नहीं मिलेगी

भले ही परीक्षा 8 साल बाद आ रही है लेकिन जानकारी के अनुसार इसमें भी उम्र सीमा की छूट नहीं दी जाएगी। आरक्षित वर्गके लिए जो उम्र छूट के नियम हैं वह मिलेगी। वहीं अनारक्षित कैटेगरी व मप्र के बाहर के निवासियों के लिए उम्र सीमा को लेकर कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसके पहले उम्मीदवार लगातार मांग कर रहे हैं कि एएसआई भर्ती (एएसआई भर्ती एमपी) भी सालों बाद आई है और इसी तरह एसआई भी सालों बाद आ रही है। ऐसे में कोविड में जैसे 3 साल की उम्र सीमा छूट दी थी, वह इसमें भी दी जाए। लेकिन यह नीतिगत मामला है और यह फैसला MP कैबिनेटस्तर पर ही हो सकता है।

Tags:
  • मोहन यादव
  • मप्र पुलिस
  • सब इंस्पेक्टर
  • MP कैबिनेट
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • सब इंस्पेक्टर भर्ती
  • si bharti
  • mp si bharti
  • mp police si bharti
  • आरक्षित वर्ग
  • एएसआई भर्ती
  • एएसआई भर्ती एमपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा