MP में वन विभाग से जुड़े 2 युवाओं पर लगा UAPA, ये है पूरा मामला
Rohit Sahu | Mar 15, 2025, 09:23 IST
naxal mandla
मध्य प्रदेश पुलिस ने मंडला जिले में दो वन मजदूरों को गिरफ्तार कर उन पर UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे वन कर्मचारी संघ में रोष है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्य वन विभाग के दो अस्थायी मजदूरों के खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) लगाया है। दोनों मजदूरों पर नक्सलियों से संबंध और उन्हें राशन उपलब्ध कराने के आरोप लगे हैं। दोनों को हाल ही में गिरफ्तारी किया था। जिसके बाद अब उनपर UAPA के तहत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। वन कर्मचारी संघ की मंडला इकाई कर्मचारी प्रमुख ने दावा किया की दोनों मजदूर निर्दोष हैं।
दरअसल मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद 9 मार्च को अशोक कुमार वाल्को (28) और संतोष कुमार धुर्वे (28) को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) में अस्थायी मजदूर के रूप में काम करते थे। खटिया पुलिस थाने के निरीक्षक कैलाश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों ग्रामीणों को नक्सलियों को खाद्य आपूर्ति करने और उनसे संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दंगा करने के मामले में UAPA की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों मजदूरों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ की मंडला इकाई के प्रमुख बलसिंह ठाकुर ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए दोनों मजदूर निर्दोष हैं और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। ठाकुर ने कहा कि हम जल्द ही मंडला पुलिस अधीक्षक से मिलकर निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग करेंगे।
UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) अधिनियम 1967 में लागू किया गया था। जिसका उद्देश्य देश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकना है। इस अधिनियम के तहत, पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर सकती है जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं। आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने पर, जैसे कि आतंकवादी समूहों की मदद करना, आतंकवाद फैलाना, और हथियारों का उपयोग करना, इस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही नक्सली महिला गिरफ्तार, पुलिस से कर चुकी है मुठभेड़
इस एक्ट के तहत भारत सरकार किसी भी समूह को आतंकवादी या देश विरोधी गतविधियों में शामिल पाये जाने पर आतंकी संगठन घोषित भी कर सकती है। ये एक्ट इन मामलों लागू होता है। जब कोई व्यक्ति या समूह किसी भी आतंकवादी समूह की मदद करे। आतंकवाद फैलाने के लिए लोगों को तैयार करे या उनकी मदद करे। किसी अन्य तरीके से आतंकवाद गतिविधि में शामिल हो।
यह भी पढ़ें: MP के मंडला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी
क्या है मामला?
UAPA समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज
वन कर्मचारियों में रोष, निर्दोष होने का दावा
UAPA क्या है?
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही नक्सली महिला गिरफ्तार, पुलिस से कर चुकी है मुठभेड़
कब लागू होता है एक्ट
यह भी पढ़ें: MP के मंडला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari