मध्यप्रदेश में बारिश, मंदसौर में शिवराज सिंह चौहान की सभा का टेंट उड़ा
Jitendra Shrivastava | May 10, 2024, 20:41 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला। इसमें बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, जबलपुर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ओले का अलर्ट भी जारी किया...
BHOPAL. मध्यप्रदेश में शुक्रवार, 10 मई को भी उज्जैन, मंदसौर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। मंदसौर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा से पहले तेज हवा के साथ बारिश आने से टेंट उड़ गया। मौसम विभाग ने 13 मई तक ओले का अलर्ट जारी किया है।
IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'अभी तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हैं। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और हवा का रुख भी बदला हुआ है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर है। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इधर, गुना में दिन का टेम्प्रेचर 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुना में शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। शिवपुरी में पारा 43 डिग्री रहा। वहीं, रतलाम में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.5 डिग्री और सागर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, जबलपुर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, सीधी, धार, खजुराहो, खंडवा, नौगांव, दमोह, खरगोन और शाजापुर में पारा 40 से 41.6 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 30 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी चल सकती है। राजगढ़, इंदौर, देवास, सीहोर, विदिशा के उदयगिरि, उज्जैन, मंदसौर, नर्मदापुरम, शाजापुर, हरदा, रायसेन के भीमबेटका, मुरैना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ ओलावृष्टि के आसार है। वहीं 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा भी चल सकती है। इधर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, आगर, भोपाल के बैरागढ़, धार, खंडवा के ओंकारेश्वर, रतलाम, नीमच, खरगोन, सांची, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भिंड, सागर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।
MP में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 13 मई तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इस दिन नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ ही ऐसे जिले हैं, जहां धूप खिली रहेगी। बाकी सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, आंधी चलने का अनुमान भी है।
इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, विदिशा, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में भी मौसम बदला रहेगा।
गुना में शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा

30 जिलों में मौसम के बदलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 30 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी चल सकती है। राजगढ़, इंदौर, देवास, सीहोर, विदिशा के उदयगिरि, उज्जैन, मंदसौर, नर्मदापुरम, शाजापुर, हरदा, रायसेन के भीमबेटका, मुरैना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ ओलावृष्टि के आसार है। वहीं 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा भी चल सकती है। इधर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, आगर, भोपाल के बैरागढ़, धार, खंडवा के ओंकारेश्वर, रतलाम, नीमच, खरगोन, सांची, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भिंड, सागर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।
MP में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 13 मई तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
11 मई:
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
12 मई:
इस दिन नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ ही ऐसे जिले हैं, जहां धूप खिली रहेगी। बाकी सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, आंधी चलने का अनुमान भी है।
13 मई:
इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, विदिशा, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में भी मौसम बदला रहेगा।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari