डॉक्टर का लिखा पर्चा वायरल, पढ़ने में मेडिकल स्टोर वालों का भी छूटा पसीना

Deeksha Nandini Mehra | Sept 05, 2024, 14:33 IST
Share
डॉक्टर का लिखा पर्चा वायरल
डॉक्टर का लिखा पर्चा वायरल

सोशल मीडिया पर डॉक्टर साहब का एक ऐसा पर्चा वायरल हो रहा है जिसे देखकर दूसरे डॉक्टर्स के साथ मेडिकल स्टोर वालों का भी पसीना छूट गया है।आइए जानते है वायरल पर्चे का मामला...।

Satna Doctor Viral Prescription : मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर की राइटिंग अक्सर चर्चा में रहती है। उनकी राइटिंग सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉक्टर साहब का एक ऐसा पर्चा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दूसरे डॉक्टर्स के साथ मेडिकल स्टोर वालों का भी पसीना छूट गया है। यह पर्चा कहीं और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के ही सतना जिले का है। आइए जानते है वायरल पर्चे का मामला...।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सतना जिले के नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में राहिकवारा निवासी अरविंद कुमार सेन को एक ऐसा पर्चा मिला, जिसे पढ़ना हर किसी के लिए मुश्किल हो गया। अरविंद शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, तो डॉक्टर साहब ने ऐसा पर्चा थमा दिया कि उसे पढ़ने में अन्य डॉक्टर्स के साथ मेडिकल वालों के सिर में दर्द हो गया।
हालांकि अब इस मामले में डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर हो वायरल

इस पर्चे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखते ही देखते यह पर्चा चर्चा का विषय बन गया है। पर्चे की अस्पष्टता ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी चौंका दिया और दूसरे डॉक्टर भी इसे पढ़ने में असफल रहे। इस मामले में सतना के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस जारी किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Health Department
  • मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
  • Satna Doctor Viral Prescription
  • सतना सीएमएचओ
  • Satna CMHO
  • वायरल मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा