21 लाख श्रमिकों को मोहन सरकार का तोहफा, होली से पहले बढ़ाया महंगाई भत्ता
Raj Singh | Mar 07, 2025, 14:20 IST
majdur
मध्य प्रदेश में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में इनते रुपए की वृद्धि की गई है, जो 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी। यह वृद्धि श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में भी सुधार लाएगी।
मध्य प्रदेश के श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। श्रम विभाग ने जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) में हुई 2 पाइंट की वृद्धि के आधार पर महंगाई भत्ते में 50 रुपए प्रति माह की वृद्धि की है। यह वृद्धि 1 अक्टूबर 2024 से लागू की गई है और इसका लाभ 21 लाख श्रमिकों को मिलेगा।
ये भी खबर पढ़ें... ऐतिहासिक कार्य: मोहन सरकार ने श्रमिकों को राहत के साथ दी सौगातें
राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की है। कृषि क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अब 9 हजार 670 रुपए का न्यूनतम वेतन मिलेगा। सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 11 हजार 850 रुपए प्रति माह तय किया गया है।
महंगाई भत्ते का लाभ 67 प्रकार के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को मिलेगा। इनमें कृषि, निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं। महंगाई भत्ते का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो न्यूनतम वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
ये भी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी, जानें कितना मिलेगा फायदा
टेक्सटाइल, मेड अप्स उद्योग, और फुटवियर निर्माण से जुड़े उद्योगों में महंगाई भत्ते की यह वृद्धि लागू नहीं की गई है। सरकार ने इन उद्योगों के लिए अलग से वेतन दरें तय करने का फैसला लिया है। इन उद्योगों में लगभग 4 लाख श्रमिक काम करते हैं, और उनके लिए नई वेतन दरें शीघ्र ही घोषित की जाएंगी।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद श्रमिकों को मिला यह लाभ
इंदौर बेंच द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम वेतन से संबंधित याचिका पर हाल ही में फैसला आया था। इसके बाद श्रम विभाग ने अप्रैल 2024 से श्रमिकों के वेतन में वृद्धि का आदेश जारी किया। यह फैसला कोर्ट के आदेश के बाद लागू हुआ है। इससे श्रमिकों को अब महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा।
श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी
बढ़े हुए भत्ते का असर और वितरण
ये भी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी, जानें कितना मिलेगा फायदा
टेक्सटाइल और संबंधित उद्योगों में नई दरें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA