मध्यप्रदेश को 4100 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के लिए मिला कोयला आवंटन
Vikram Jain | Nov 28, 2024, 19:50 IST
madhya-pradesh-thermal-power-plant-coal-allocation
मध्य प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत राज्य के ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को 4100 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला आवंटन की मंजूरी दी गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 4100 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला आवंटन की मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 27 नवंबर को ऐतिहासिक फैसला लिया। इस फैसले के तहत राज्य के ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को 4100 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला आवंटन की मंजूरी दी गई है।
मध्य प्रदेश सरकार को 4100 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला आवंटन की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय राज्य को पिछली बार 2019 में दिए गए 1360 मेगावाट कोयला आवंटन के 5 वर्षों बाद आया है। इस बड़े कदम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और ऊर्जा विभाग को संयंत्र लगाने के लिए शीघ्र निविदाएं जारी करने का निर्देश दिए हैं।
ऊर्जा विभाग के एसीएस (ACS) नीरज मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि इन थर्मल पावर प्लांट्स से प्रदेश में करीब 25,000 करोड़ रुपए का सीधा निवेश होगा। इसके साथ ही हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा ये संयंत्र राज्य में उद्योग, घरेलू और कृषि कार्यों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण ऊर्जा प्रदान करेंगे। यह मध्य प्रदेश को विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम साबित होगा।
मध्य प्रदेश के लिए कोयला आवंटन की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, राज्य में नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी, जिससे 4100 मेगावॉट विद्युत उत्पादन होगा। इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोल आधारित विद्युत उत्पादन के लिए कोल आवंटन को मंजूरी दी है।
कोयला आवंटन की मंजूरी के लिए सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को विकास के अवसर प्रदान किए हैं। सीएम ने यह भी बताया कि बिजली के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती, और यह परियोजना राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे मध्य प्रदेश में खुद के पॉवर प्लांट लगाने की क्षमता पैदा होगी, जो राज्य के ऊर्जा और औद्योगिक विकास में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि कोल आवंटन से राज्य को ऊर्जा उत्पादन में स्थिरता और समृद्धि मिलेगी। साथ ही, थर्मल पॉवर स्टेशनों की स्थापना के लिए राज्य सरकार उद्यमियों को प्रेरित करेगी ताकि राज्य के ऊर्जा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
सीएम ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश केवल थर्मल ऊर्जा ही नहीं, बल्कि नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में भी समान रूप से प्रगति कर रहा है।
2019 में मिला था 1360 मेगावाट कोयले का आवंटन
इस प्लांट्स से मिलेगा हजारों युवाओं को रोजगार
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
कोयला आवंटन की मंजूरी के लिए सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को विकास के अवसर प्रदान किए हैं। सीएम ने यह भी बताया कि बिजली के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती, और यह परियोजना राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे मध्य प्रदेश में खुद के पॉवर प्लांट लगाने की क्षमता पैदा होगी, जो राज्य के ऊर्जा और औद्योगिक विकास में सहायक होगा।
मध्यप्रदेश की कोल आधारित विद्युत क्षमता की आवश्यकता के आधार पर भारत सरकार की स्टेंडिंग लिंकेज समिति (लांग टर्म) ने प्रदेश के लिये 4100 मेगावॉट के नए थर्मल पॉवर प्लांट हेतु कोयले के आवंटन को स्वीकृति प्रदान की है।
मध्यप्रदेश के ऊर्जा सम्बन्धी जरूरतों को पूर्ण करने वाले इस निर्णय… pic.twitter.com/3RJD4gSUAs
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 28, 2024
कोल आवंटन करेगा संजीवनी का काम
विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य वर्तमान में विद्युत उत्पादन में सरप्लस (अधिशेष) स्थिति में है, लेकिन औद्योगिक विकास के चलते बिजली की खपत में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कहा कि नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की आवश्यकता होगी, और इसके लिए कोल आवंटन संजीवनी का काम करेगा।
ऊर्जा उत्पादन में मिलेगी समृद्धि
सीएम ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश केवल थर्मल ऊर्जा ही नहीं, बल्कि नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में भी समान रूप से प्रगति कर रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari