MP में टाइगर सबसे ज्यादा, लेकिन मौत में भी अव्वल, क्या कहते हैं आंकड़े
Raj Singh | Nov 19, 2024, 11:35 IST
TIGER STATE MP
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला हुआ है लेकिन बाघों की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में सबसे ज्यादा बाघों की मौत भी हुई हैं। इसका खुलासा नेशनल टाइगर रिजर्व अथॉरिटी यानी एनटीसीए की एक रिपोर्ट में हुआ है।
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का खिताब तो मिला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाघों की सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में सबसे अधिक बाघों की मौत हुई है। पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है। दरअसल, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी एनटीसीए की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
NTCA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल प्रदेश में सबसे अधिक 38 बाघ मध्य प्रदेश की धरती पर दम तोड़ चुके हैं। जबकि इस मामले में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर है।
हाथियों की मौत पर कमलनाथ ने की CBI जांच की मांग, जीतू बोले- जहर दिया
बता दें, साल 2023 में जारी बाघ गणना रिपोर्ट में मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार रखा है। इस रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में 785, कर्नाटक में 653, उत्तराखंड में 560 जबकि महाराष्ट्र में 444 बाघ थे।
चीते और बाघ के बाद MP में हाथियों को भी लगाया जाएगा सैटेलाइट कॉलर
मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर हमेशा से ही राजनीति होती रही है। टाइगर स्टेट में बाघों की मौत बेहद चिंता का विषय है। शिकार, दुर्घटना या आपस में लड़ाई की वजह से बाघों की मौत होती रही है लेकिन फिर भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसी बीच राज्य में 11 हाथियों की भी मौत हो गई, जिस पर खूब राजनीति देखने को मिली।
NTCA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल प्रदेश में सबसे अधिक 38 बाघ मध्य प्रदेश की धरती पर दम तोड़ चुके हैं। जबकि इस मामले में महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़े बताते हैं कि 2012 से 2024 तक भारत में सबसे ज्यादा बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है। इन 12 सालों में कुल 355 बाघों ने दहाड़ना बंद कर दिया है। राज्य में हर साल औसतन 30 बाघों की मौत हो रही है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां पिछले 12 सालों में 261 बाघों की मौत हुई है, कर्नाटक में 179 और उत्तराखंड 132 के साथ चौथे नंबर पर है। अगर इस साल की बात करें तो साल 2024 में ही मध्य प्रदेश में 38 बाघों की मौत हो चुकी है। इस साल के खत्म होने में अभी करीब डेढ़ महीने बाकी हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद महाराष्ट्र में 19 बाघों की मौत हुई है, वहीं कर्नाटक में 11 और उत्तराखंड में 9 बाघों की अब तक शांत हो चुके हैं।
एमपी में कितने बाघ?
चीते और बाघ के बाद MP में हाथियों को भी लगाया जाएगा सैटेलाइट कॉलर
बाघों की मौत पर राजनीति
FAQ
- मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का आंकड़ा क्या है?
मध्य प्रदेश में 2012 से 2024 तक 355 बाघों की मौत हो चुकी है, जो किसी भी राज्य से सबसे अधिक है। इस साल 2024 में अब तक 38 बाघों की मौत हो चुकी है। - अन्य राज्यों में कितने बाघों की मौत हुई है?
महाराष्ट्र में 261 बाघों की मौत, कर्नाटक में 179 और उत्तराखंड में 132 बाघों की मौत हो चुकी है। - मध्य प्रदेश में बाघों की कुल संख्या कितनी है?
2023 की बाघ गणना के अनुसार, मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं, जो इसे "टाइगर स्टेट" का दर्जा बनाए रखने में मदद करता है। - बाघों की मौत के कारण क्या हैं?
बाघों की मौत शिकार, दुर्घटनाओं और आपसी संघर्ष के कारण होती रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar