MP के 7832 टॉपर्स के लिए बड़ा दिन आज, सीएम मोहन यादव देंगे स्कूटी खरीदने के लिए राशि
Amresh Kushwaha | Sept 11, 2025, 07:36 IST
madhya-pradesh-topper-students-scooty-scooty-rashi-cm-mohan-yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 7832 टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए राशि प्रदान करेंगे। यह योजना शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है।
मध्यप्रदेश के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों के 7832 टॉपर्स के लिए आज (11 सितंबर) का दिन बेहद खास होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) एक विशेष योजना के तहत इन छात्रों को स्कूटी खरीदने के लिए राशि प्रदान करेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उनके मेहनत और उत्कृष्टता को मान्यता देना है। यह कार्यक्रम 11 सितंबर, गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मित्र पार्क योजना में एमपी को मिली मंजूरी, एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के जरिए बालिकाओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की जाएगी। समग्र शिक्षा योजना के तहत बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इनमें 7वीं से 12वीं तक की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाएं शामिल हैं। यह राशि स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में योगदान के रूप में दी जाएगी। इसमें प्रत्येक बालिका को सालाना 300 रुपए मिलेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: लोक गायिका ने दिया सीएम मोहन यादव को 'जीजाजी' का सम्मान, नया टाइटल छाया सोशल मीडिया पर
इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 हजार 100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड़ रुपए की स्टायपंड राशि भी ट्रांसफर करेंगे। यह राशि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाली बालिकाओं को मिलेगी। प्रत्येक बालिका को प्रति वर्ष 3,400 रुपए की राशि दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, 3 लाख को मिलेगा रोजगारः सीएम मोहन यादव
यह कार्यक्रम अब केवल उपस्थित होने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग और जनसंपर्क विभाग ने इसका लाइव प्रसारण करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स और एनआईसी वेबकास्ट के माध्यम से पूरे राज्य में लाइव प्रसारित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐलान: झाबुआ में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, हिंदी में होगी डॉक्टरी की पढ़ाई
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहेंगे।
इन छात्रों को मिलेगी स्कूटी राशि
इस योजना (फ्री स्कूटी योजना) का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में 12वीं कक्षा में टॉप किया है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत एक बालिका विद्यालय में टॉप करने वाली छात्रा को स्कूटी मिलेगी। साथ ही, बालक विद्यालय में टॉप करने वाले छात्र को भी स्कूटी राशि दी जाएगी। इसके अलावा, को-एड स्कूलों में एक बालिका और एक बालक दोनों को स्कूटी राशि मिलेगी। इस साल 2024-25 के लिए कुल 7 हजार 832 टॉपर्स को यह राशि प्रदान की जाएगी।
बालिकाओं के खाते में आएंगे पैसे
ये खबर भी पढ़िए...MP News: लोक गायिका ने दिया सीएम मोहन यादव को 'जीजाजी' का सम्मान, नया टाइटल छाया सोशल मीडिया पर
7 करोड़ रुपए की स्टायपंड राशि
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, 3 लाख को मिलेगा रोजगारः सीएम मोहन यादव
कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐलान: झाबुआ में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, हिंदी में होगी डॉक्टरी की पढ़ाई
कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari