परिवार था शाकाहारी, भाई घर ले आया चिकन, अन्य 2 भाईयों ने कर दी हत्या

Raj Singh | Nov 17, 2024, 14:51 IST
Share
chikean_Mp
chikean_Mp

शाकाहारी परिवार में चिकन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो भाइयों ने अपने तीसरे भाई की हत्या कर दी। अब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

आपने अक्सर टीवी चैनलों और अखबारों में ऐसी खबरें पढ़ी होंगी कि जमीन विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी, लेकिन जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जमीन विवाद से कोसों दूर है। ये एक ऐसी खबर है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या ऐसा भी हो सकता है। तो चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल में एक शाकाहारी परिवार में चिकन लाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस पूरे मामले में उनकी मां को नामजद किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मृतक अंशुल अपने घर पर चिकन लेकर आया था, जबकि पीड़ित परिवार के सदस्य पूरी तरह से शाकाहारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अंशुल अपने घर के बाहर नॉनवेज खाना खाता था और शुक्रवार रात वह नशे की हालत में अपने घर पर चिकन लेकर आया, जिससे उसके परिवार के सदस्य नाराज हो गए।

रस्सी से घोंटा गला

इसके बाद वह रसोई में गया, अपना खाना लिया और नशे में होने के बावजूद फिर से खाने के लिए बैठ गया। खाना खाते समय उसने अपने भाइयों अमन और कुलदीप को चिढ़ाते हुए उन्हें चिकन दिखाने लगा, जिससे वे नाराज हो गए। इसके बाद तीनों भाइयों में कहासुनी हुई और फिर दोनों भाइयों ने रस्सी से अंशुल का गला घोंट दिया।

मां को बनाया अपराधी

पुलिस को एक प्राइवेट हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि अंशुल को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए।

बता दें कि पुलिस ने जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि अंशुल की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों और पीड़ित की मां से पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अंशुल की मां को आरोपी बनाया क्योंकि वह हत्या की बात छिपाकर अपराध में शामिल थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • MP
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • भाई की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा