उज्जैन एटीएम से चोरी : पहले पासवर्ड फिर एटीएम से चुराए 22 लाख रुपए से ज्यादा

Ravi Singh | Aug 06, 2024, 20:22 IST
Share
Khachrod Nagar ATM theft
Khachrod Nagar ATM theft

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरोद नगर में एटीएम डिपोजिट मशीन से 22 लाख 93 हजार रुपए से ज्यादा की चोरी के मामले का खाचरोद थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

नासिर बेलिम, उज्जैन : मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरोद नगर में एटीएम डिपोजिट मशीन से 22 लाख 93 हजार रुपए से ज्यादा की चोरी के मामले का खाचरोद थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड डिपोजिट मशीन का मेंटेनेंस कार्य करने वाला कर्मचारी ही निकला। जो वारदात के दो दिन पहले ही बैंक में मशीन के मेंटेनेंस कार्य को करने के लिए गया था और उसी दोरान उसने सोल्डर शेरिंग करते हुए मशीन में पासवर्ड डाल रहे बैंक कर्मचारी को देख पासवर्ड चुरा लिय। फिर एमएससी (आईटी) डिग्रीधारी आरोपी ने वारदात को अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दे दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से जप्त की गई नगदी

घटना खाचरोद थाने से महज 500 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में 28-29 जुलाई की दरमियानी रात की है। इसका खुलासा 5 अगस्त को हुआ, जब बैंककर्मी रुपए जमा करने वाली डिपॉजिट मशीन से कैश निकालने पहुंचे। उन्हें डिपॉजिट मशीन के पास लगे एटीएम में कैसेट नहीं मिली। एटीएम गैलरी के सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे लगा था।

ये खबर भी पढ़ें...

तस्लीमा नसरीन बोलीं- मुझे बांग्लादेश में नहीं घुसने दिया, आज हसीना देश छोड़ने को मजबूर

काला हेलमेट और रेनकोट पहनकर घुसे

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि 5 अगस्त को बैंक के ब्रांच मैनेजर नीलकमल पांचाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि एटीएम से पासवर्ड वाला दरवाजा, कैश रखने के चार कैसेट और 22 लाख 93 हजार 100 रुपए चोरी हुए हैं।

आरोपियों के द्वारा डिपोजिट मशीन से निकाली गई नोटों से भरी कैसेट

सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो 28- 29 जुलाई की रात एक से दो बजे के बीच दो लोग एटीएम में घुसते दिखे। वे काले रंग का हेलमेट और रेनकोट पहने थे। एक शख्स ने सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया जबकि दूसरा मशीन से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। 10 मिनट में ही दोनों काले रंग के बैग में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन बैंक ऑफ इंडिया
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एटीएम चोरी
  • उज्जैन एटीएम से चोरी
  • Ujjain ATM theft
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा