मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का जलवा बरकरार, मुस्लिम महिलाओं ने लगाए मामा-मामा के नारे

Sandeep Kumar | Jun 17, 2024, 08:12 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T075431.505.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T075431.505.jpg

लोकसभा चुनाव के बाद एमपी के पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की...

लोकसभा चुनाव 2024 में विदिशा संसदीय सीट से जीतने वाले पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Union Minister Shivraj Singh Chouhan ) भोपाल पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया। विदिशा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले और केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान भोपाल पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिवराज के समर्थन में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खास बात ये रही की उनके समर्थकों में शामिल मुस्लिम महिलाओं ( Muslim women ) ने मामा-मामा के नारे लगाती नजर आई।

मुस्लिम महिलाओं ने ऐसे किया मामा का स्वागत

शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रेलवे स्टेशन से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जबरदस्त स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी शिवराज सिंह चौहान का फूलों से स्वागत किया और साफा पहनाया।

9 जून को मंत्री पद की शपथ ली

शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद रहीं। शिवराज सिंह चौहान को ट्रेन में देखकर यात्री भी काफी उत्साहित नजर आए। केंद्रीय मंत्री बोगी में बैठे हर यात्री से मिले। बता दें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून को मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने 10 जून को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया।

विदिशा से मिली थी बड़ी जीत

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार भोपाल आना हुआ है। उनके आगमन से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। पार्टी ने राज्य में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्हें विदिशा से मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8 लाख से भी अधिक वोटों से हराया। शिवराज सिंह बीजेपी के एक जाने-माने नेता हैं और चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Muslim Women
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Union Minister Shivraj Singh Chouhan
  • मुस्लिम महिलाओं
  • मामा-मामा के नारे
  • 9 जून को मंत्री पद की शपथ ली
  • विदिशा से मिली थी बड़ी जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा