MP Weather : तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में बिजली और तूफान का अलर्ट जारी

Sourabh Bhatnagar | May 03, 2025, 15:10 IST
Share
madhya-pradesh-weather-storm-rain-
madhya-pradesh-weather-storm-rain-

मध्यप्रदेश में तेज आंधी-बारिश और ओले के साथ मौसम में बदलाव आ गया है, 6 मई तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग और प्रदेश के अन्य हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में इस समय भीषण गर्मी के बीच मौसम के तेवर अचानक बदल गए हैं। शनिवार को प्रदेश के 36 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया, जिसमें कई स्थानों पर बारिश हो चुकी है। श्योपुर जिले में तो ओले भी गिरे, जबकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई और गर्मी का असर कुछ हद तक कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह मिश्रित स्वरूप बना रहेगा।

वहीं, मौसम के बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, खासकर 6 मई तक रहने वाली आंधी, बारिश और ओले की स्थिति ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग और अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल में ओले और बारिश

मौसम विभाग ने ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सिवनी, छिंदवाड़ा और अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बताया जा रहा है। इन जिलों में मौसम में बदलाव के साथ अचानक बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भिंड, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, दतिया, मंडला, पांढुर्णा, बालाघाट, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली, सागर, नीमच, रायसेन, खंडवा, बुरहानपुर, कटनी, मैहर, विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, निवाड़ी में जारी की गई है।

जबलपुर में मौसम का बदला मिजाज

शनिवार को जबलपुरवासियों ने दिन की शुरुआत तेज धूप और उमस भरे मौसम के साथ की। दोपहर तक तापमान लगातार बढ़ता रहा और लू जैसे हालात बन गए। आसमान पूरी तरह साफ था, जिससे लोगों को लगा कि दिन भर गर्मी ही सताएगी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, मौसम ने अचानक करवट ली और शहरवासी चौंक गए।

खबर यह भी...MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कहीं तपिश तो कहीं आंधी-बारिश, जानें मौसम का हाल

अचानक छाए बादल और शुरू हुई तेज बारिश

करीब दोपहर बाद तीन बजे के आसपास आसमान में अचानक घने काले बादल छा गए। गर्मी से राहत की आस में लोग जैसे ही राहत की सांस लेने लगे, वैसे ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कुछ ही देर में तेज बौछारों में बदल गई, जिससे सड़कें तर-बतर हो गईं।

ओलावृष्टि ने चौंकाया, कई इलाकों में गिरे बर्फ के गोलों जैसे ओले

बारिश के साथ ही जबलपुर के कई इलाकों में ओले गिरने लगे। विजयनगर, रांझी, गढ़ा, अधारताल और कचनार क्षेत्र में लोगों ने ओलों की बौछार महसूस की। बर्फ के छोटे-छोटे गोलों को गिरते देख बच्चे और बड़े सभी चौंक गए। सिविल लाइन स्थित बंगलों के गार्डन ओलो की परत जैसी जम गई, मानो शहर में बर्फबारी हो रही हो।

खबर यह भी...Weather Report : प्री-मॉनसून से राहत, जानिए 3 मई का मौसम और कहां आएगी आंधी-बारिश

गर्मी से मिली राहत, लेकिन फसलों को नुकसान की आशंका

बारिश और ओलावृष्टि से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से गेहूं की बिनाई और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग की टीम नुकसान के आकलन के लिए भेजी जा सकती है।

बिजली व्यवस्था भी प्रभावित, कई क्षेत्रों में गुल हुई सप्लाई

तेज बारिश और हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां बिजली के तारों पर गिरने से लाइनें बंद हो गईं। विद्युत विभाग की टीमों ने तुरंत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।

मौसम विभाग की चेतावनी – अगले 24 घंटे भी रह सकते हैं अनिश्चित

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। जबलपुर में हुई यह बारिश उसी की आहट मानी जा रही है। विभाग ने आगामी 24 घंटों तक मौसम के अस्थिर रहने की संभावना जताई है, साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

खबर यह भी...MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले-आंधी और गर्मी का असर, जानें मौसम का हाल

इंदौर-उज्जैन-रतलाम में बढ़ी गर्मी

वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी का असर भी महसूस किया गया। रतलाम में दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद नरसिंहपुर (43.6 डिग्री), खंडवा (43.1 डिग्री), खरगोन (43 डिग्री), धार (42.4 डिग्री), शाजापुर और रायसेन (42.2 डिग्री) में भी तापमान उच्च स्तर पर रहा।

मई में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, मई का महीना प्रदेश में गर्मी का सबसे अधिक प्रभावी महीना होता है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। मई में न केवल दिन में हीट वेव चलने की संभावना है, बल्कि रातों में भी गर्मी रहेगी। इस साल मई की शुरुआत में ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है और कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

गर्मी का असर: ग्वालियर और चंबल संभाग में ज्यादा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि ग्वालियर में 46-47 डिग्री के बीच पारा पहुंच सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

bhopal weather,mp weather,mp weather alert,mp weather forecast,mp weather news,mp weather report,mp weather report today,mp weather today,mp weather update,Rain and hailstorm alert for 42 districts in MP | Bhopal News | News MP Weather Alert Today | MP weather news report | MP में मौसम अलर्ट | IMD मौसम अपडेट | आज का मौसम | इंदौर मौसम अपडेट

Tags:
  • आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • MP weather Forecast
  • मौसम
  • mp weather alert
  • इंदौर मौसम अपडेट
  • MP weather news report
  • MP में मौसम अलर्ट
  • MP Weather Alert Today
  • IMD मौसम अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि