Weather Update : भोपाल में सुबह से तेज बारिश जारी, आज छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Aug 02, 2024, 08:10 IST
Share
mp weather red alert
mp weather red alert

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर समेत 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश का दौर 6 अगस्त तक जारी रहेगा।

Weather Update Today : राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में भाति से अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने पहले हफ्ते में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है जिसकी वजह से तेज बारिश का सिलसिला 5 से 6 अगस्त तक जारी रह सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, गुना, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, राजगढ़, आगर- मालवा, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, खंडवा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

कलियासोत डैम के 2 गेट खोले

भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कलियासोत डैम के 2 गेट खोले गए हैं। आज सुबह 8 बजे तक नर्मदापुरम में तवा बांध के गेट 5-5 फीट तक खुल सकते हैं। तवा डैम के गेट खुलते हैं तो नर्मदा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में 1.6 इंच बारिश ज्यादा हुई है।औसत 18.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 19.7 इंच पानी गिर गया।

इन राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (कुछ जिलों में ) , गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, असम और मेघालय में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा केरल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, प. बंगाल, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में यलो अलर्ट

गोवा, मध्य प्रदेश (कुछ जिलों में ), गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, ओडिशा, प. बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम में तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

IMP TAGS : Weather Update Today - Weather Update Today राजधानी भोपाल - Capital Bhopal
तेज बारिश - Heavy Rain मौसम विभाग - Meteorological Department मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ - Madhya Pradesh and Chhattisgarh अति भारी बारिश - Extremely Heavy Rain मानसून - Monsoon रेड अलर्ट - Red Alert हल्की से मध्यम बारिश - Light to Moderate Rain कलियासोत डैम - Kaliyasot Dam तवा बांध - Tawa Dam नर्मदा नदी - Narmada River ऑरेंज अलर्ट - Orange Alert यलो अलर्ट - Yellow Alert

Tags:
  • MP Weather update
  • Weather update
  • एमपी में बारिश जारी
  • बारिश का अलर्ट
  • रेड अलर्ट
  • mp weather alert
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा