MP में होगा 'दाना' का असर! इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

Raj Singh | Oct 25, 2024, 07:11 IST
Share
dana_impect_mp
dana_impect_mp

चक्रवाती तूफान का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर समेत अन्य शहरों में धूप खिली रहेगी। विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते प्रदेश में हवा की गति बढ़ सकती है। अभी कई शहरों में हवा की रफ्तार 25 से 39 किमी प्रति घंटा है।

कहां कितना रहा तापमान?

गुरुवार को कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिन में पचमढ़ी का तापमान 25.8 डिग्री, बैतूल में 28.2 डिग्री और मलाजखंड में 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में 31 डिग्री, इंदौर में 31.4 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

MP मानसून : आज भी कई जिलों में बारिश के आसार, 20 से बढ़ सकती है ठंड

सिस्टम की सक्रियता की वजह से कई जिलों में बारिश

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है, लेकिन सिस्टम की सक्रियता के चलते कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देवास, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई।

चक्रवात दाना का MP में असर, ग्वालियर रूट से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

'दाना' 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'दाना' का ओडिशा के तट पर रात करीब साढ़े 12 बजे से लैंडफॉल जारी है। आईएमडी के मुताबिक लैंडफॉल से पहले तूफान छह घंटे में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ चुका है। इसकी लैंडफॉल प्रक्रिया 5 घंटे तक चलेगी और यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी में ठंड
  • IMD मौसम अपडेट
  • चक्रवात दाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि