Mp Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में 3 डिग्री गिरा पारा

Raj Singh | Oct 28, 2024, 07:02 IST
Share
sardi_mp
sardi_mp

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक बदला रहेगा। अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। महीने के बचे हुए दिनों में तीन तरह के रंग देखने को मिल सकते हैं।

अक्टूबर के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश में तीन तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों जैसे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में रात में ठंड का असर है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है।

हालांकि रविवार को कई जिले ऐसे भी रहे, जहां दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकांश जिलों में पारा 32 डिग्री से नीचे रहा। इनमें बैतूल, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, सीधी, उमरिया और मलाजखंड शामिल हैं। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने क्या बताया?

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिसका असर मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा। इन्हीं कारणों से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दूसरी ओर, बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस वजह से धूप भी खिली रहेगी।

MP Weather Update: मौसम ने बदल लिया अपना मूड, आ गए सर्दियों के दिन

पचमढ़ी में सबसे ज्यादा रहा ठंड

रात के समय में पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज किया गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बात करें तो यहां पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी भोपाल में 16.8 डिग्री, बैतूल में 16.5 डिग्री, रायसेन में 16.2 डिग्री, राजगढ़ में 16.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 15.8 डिग्री, नौगांव में 16.8 डिग्री तापमान रहा।

एक दशक से चला आ रहा ट्रेंड

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में प्रदेश में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से यह सिलसिला चल रहा है। इस बार भी मौसम कुछ ऐसा ही है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां दिन और रात दोनों ठंडे हैं।

MP Weather : दिवाली के दिन बारिश के आसार, 15 जिलों में आज अलर्ट जारी

अक्टूबर का महीना चेंज ओवर पीरियड

IMD के अनुसार, अक्टूबर का महीना चेंज ओवर पीरियड रहता है। इस महीने मानसून विदाई पर होता है। इससे आसमान साफ हो जाता है। इस कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होती है। इस साल 23 अक्टूबर के बाद बारिश का दौर थम गया और ठंड का असर बढ़ गया। अक्टूबर के आखिरी 4 दिनों में रातें और भी सर्द होंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP weather
  • मौसम विभाग
  • Madhya Pradesh weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • IMD
  • भोपाल मौसम
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी
  • भोपाल मौसम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच