MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह

Raj Singh | Nov 21, 2024, 06:59 IST
Share
sardi_mp.
sardi_mp.

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, जिसके चलते लोग अब आग का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजस्थान में बने चक्रवात के कारण चल रही ठंडी हवाएं प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसके कारण एमपी में तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण कोहरा और धुंध छा रही है।

पचमढ़ी सबसे ठंड

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

प्रदेश में ठंड की ये वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद नमी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके प्रभाव से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से लगातार ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, ठंडी हवाओं के साथ कुछ नमी आने से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा भी पड़ रहा है।

कहां कितना रहा तापमान?

प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.3, इंदौर में 14.6, पचमढ़ी में 7.8, राजगढ़ में 9.6, महाकाल नगरी उज्जैन में 12.6, छिंदवाड़ा में 12.5, जबलपुर में 12.4 और बालाघाट में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 27.01, ग्वालियर में 26.4, इंदौर में 27.4, पचमढ़ी में 22.4, उज्जैन में 27.7 और जबलपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यहां कोहरा छाए रहने की संभावना

ग्वालियर में विजिबिलिटी घटकर 500 से 1000 मीटर के बीच पहुंच गई। आईएमडी ने गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने की संभावना जताया है। इसके अलावा से 2 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में सर्दी क्यों बढ़ रही है?
    राजस्थान में बने चक्रवात के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। इसके अलावा हवाओं में नमी आने से कोहरा और धुंध भी बन रही है।
  2. प्रदेश के किस शहर में सबसे ठंड है?
    पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के हिल स्टेशन का न्यूनतम तापमान है।
  3. अगले कुछ दिनों में मौसम कैसे रहेगा?
    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिनों तक ठंडी हवाएं और नमी का असर बना रह सकता है। कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
  4. कहां कोहरा छाए रहने की संभावना है?
    ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है, जहां विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक घट सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • MP Weather Updates
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज