MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 08, 2026, 21:48 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी में 15 मार्च से होगी गेहूं खरीदी, 80 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, SOP जारी, नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी में 15 मार्च से होगी गेहूं खरीदी, 80 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, SOP जारी

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए रबी सीजन की सबसे बड़ी खबर आ गई है। सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीदी को लेकर अपनी पूरी तैयारी पुख्ता कर ली है। इस बार न केवल लक्ष्य बड़ा है, बल्कि केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी आधुनिक बनाया गया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड

क्या आपने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर दिया है? यदि नहीं, तो संभल जाइए क्योंकि अब आपकी पहचान सार्वजनिक हो सकती है। नगर निगम ने बकाएदारों को शर्मिंदा करने और वसूली तेज करने का नया प्लान बनाया है। अब सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि सीधे सड़कों पर आपके नाम का बोर्ड लगेगा।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



उज्जैन बनेगा देश का नया फार्मा हब! करोड़ों का होगा निवेश, युवाओं को मिलेगी नौकरी

प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र में उज्जैन को एक नई पहचान दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। एमपीआइडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना लगभग 488 हेक्टेयर में विकसित होगी। इसका पहला उद्योग एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड (Alkem Laboratories Limited) होगा। इसके लिए इसे 30 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल सोमवार से : मरीजों को होगी भारी परेशानी

एमपी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टाइपेंड संशोधन ना होने के कारण 8,000 से ज्यादा डॉक्टरों ने OPD और ऑपरेशन बंद करने...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अविमुक्तेश्वरानंद विवाद: आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में हमला, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

भारत में धार्मिक और कानूनी विवादों के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईकोर्ट में ‘अथवा’ पर अटकी कानूनी बहस, पंचायत चुनाव के नियमों की व्याख्या पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पंचायत चुनाव से जुड़े एक मामले ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है। चुनावी हलफनामे में लिखे एक शब्द “अथवा” ने पूरे मामले को जटिल बना दिया है। इस शब्द की व्याख्या को लेकर अब मध्य प्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 और भ्रष्ट आचरण नियम 1995 की व्याख्या..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार एक अनोखे कदम के तहत पड़ोसी राज्यों के विशेष शराब ब्रांडों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाने जा रही है। साथ ही राज्य की अपनी महुआ आधारित शराब को अन्य राज्यों में बेचने के लिए एक नया रास्ता खोलने की योजना बना रही है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



विंध्य की किस्मत चमकेगी: सीधी-सिंगरौली 4 लेन हाईवे का काम अब होगा शुरू!

BHOPAL. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीधी से सिंगरौली तक 105 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। यह परियोजना अप्रैल 2026 तक पूरी होने की...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में वन अमले को शस्त्र चलाने का मिलेगा अधिकार, बिना जांच नहीं होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के वन क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए वन अमले को शस्त्र चलाने का अधिकार देने की योजना बना रही है। यह कदम जंगलों में अपराधियों द्वारा बढ़ते हमलों और वनकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। वन बल के पूर्व प्रमुख वीएन अम्बाड़े ने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में रजत ज्वेलर्स से 60 लाख की ज्वेलरी की धोखाधड़ी, महिला ग्राहकों के नाम पर ले गई जेवर

INDORE. इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में स्थित रजत जेम्स एंड ज्वेलर्स के साथ 60 लाख की धोखाधड़ी हो गई है। एक महिला ने आयोजन के नाम पर 357 ग्राम सोने की ज्वेलरी ली थी,लेकिन न तो ज्वेलरी लौटाई गई और न ही उसकी राशि दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • जूनियर डॉक्टर्स
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • पंचायत चुनाव
  • गेहूं खरीदी
  • नगर निगम
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  • एमपी टॉप न्यूज