नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड

Aman Vaishnav | Published:
Share
municipal corporation tax recovery deadline march 14
municipal corporation tax recovery deadline march 14

नगर निगम ने बकाएदारों को संपत्तिकर और बाकी टैक्स जमा करने के लिए 14 मार्च तक का वक्त दिया है। यदि कोई टैक्स नहीं जमा करता है, तो उसके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

क्या आपने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर दिया है? यदि नहीं, तो संभल जाइए क्योंकि अब आपकी पहचान सार्वजनिक हो सकती है। नगर निगम ने बकाएदारों को शर्मिंदा करने और वसूली तेज करने का नया प्लान बनाया है। अब सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि सीधे सड़कों पर आपके नाम का बोर्ड लगेगा।

क्या है पूरा मामला?

नगर निगम ने बकाएदारों को 14 मार्च तक का वक्त दिया है, ताकि वे संपत्तिकर और बाकी सारे टैक्स और किराया जमा कर सकें। यदि कोई टैक्स जमा नहीं करता है, तो उसके नाम वार्ड ऑफिस और प्रमुख सड़कों पर बोर्ड लगाकर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

1f4101c9-cc3
1f4101c9-cc3


टैक्स भरवाने का नया प्लान

इस साल निगम का टैक्स वसूली (भोपाल टैक्स वसूली) का लक्ष्य बहुत कम है। अब तक टैक्स और किराए से सिर्फ 458 करोड़ रुपए ही निगम के खाते में आए हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए निगम अब एक नया कदम उठा रहा है। अब सभी टैक्स और किराए से जुड़े बिलों पर नाम, पता और बकाया राशि लिखी जाएगी, ताकि लोगों को अपने बकाए का सही-सही पता चल सके।

इतने लोगों ने संपत्ति कर जमा किया

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 से यह राशि 125 करोड़ कम है। इस साल के 700 करोड़ रुपए के लक्ष्य से यह 242 करोड़ रुपए कम है। शहर में करीब 5 लाख संपत्ति करदाताओं में से अब तक सिर्फ 2.71 लाख लोगों ने ही संपत्ति कर जमा किया है। वहीं इन दो लाख 71 हजार में से एक लाख 55 हजार लोगों ने पानी का बिल भी जमा किया है।

निगम 167 जगहों पर लगा रहा शिविर

निगम को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर दिन करीब 10 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। अभी तक रोजाना केवल एक करोड़ रुपए ही जमा हो पा रहे हैं। इस वसूली को बढ़ाने के लिए निगम सभी वार्ड कार्यालयों और 167 जगहों पर शिविर लगा रहा है।

इस वित्तीय साल की आखिरी लोक अदालत 14 मार्च को होगी। यहां लोग अधिभार में छूट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही सिर्फ मूल टैक्स ही जमा करना होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: पीएम आवास और सड़क का पैसा खत्म : केंद्र पर मनरेगा योजना का 704 करोड़ बकाया

मध्यप्रदेश | बिजली अधिकारियों पर रसूख का पावर, इन तीन बड़े नेताओं पर टाल दी बकाया बिलों की वसूली

RGHS घोटाला: 1150 रुपये की एमआरआई का 14,950 का बिल, एसओजी की रडार पर 5 नामी डॉक्टर

MP News: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर मिलोगा 25 हजार तक का मुआवजा, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल टैक्स वसूली
  • टैक्स
  • नगर निगम
  • वित्तीय वर्ष
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल