लाड़ली बहना का दिखा जादू, पिछले चुनाव से बीजेपी महिला विधायक की जीत दोगुनी, 27 में से 21 की विजय

Pooja Kumari | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
लाड़ली बहना का दिखा जादू, पिछले चुनाव से बीजेपी महिला विधायक की जीत दोगुनी, 27 में से 21 की विजय
लाड़ली बहना का दिखा जादू, पिछले चुनाव से बीजेपी महिला विधायक की जीत दोगुनी, 27 में से 21 की विजय

बीजेपी की बंपर जीत में लाड़ली बहना योजना का सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रदेश की जिन 34 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोटिंग की थी, उनमें से बीजेपी 24 सीटों पर अपनी जीत हासिल की।

BHOPAL. इस बार बीजेपी की भारी बहुमत से जीत दर्ज करने में लाड़ली बहना का सबसे बड़ा योगदान रहा है। बता दें कि जिन 34 सीटों पर महिलाओं ने पुरूषों से अधिक वोटिंग की थी, उनमें से बीजेपी 24 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं कांग्रेस को केवल 10 सीटें ही हाथ लगीं। जानकारी के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेपी की महिला विधायक दोगुनी हो गई हैं।

2018 चुनाव के मुकाबले महिला विधायक दोगुनी

2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कुल 21 महिलाओं ने अपनी जीत दर्ज की थी। इनमें से 11 बीजेपी, 9 कांग्रेस और एक बसपा की थी। इस बार बीजेपी ने 27 महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा था। उसमें से 21 प्रत्याशी पर मोदी मैजिक और लाड़ली बहना की लहर का असर देखने को मिला। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने कुल 29 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। लेकिन उनमें से केवल 7 को ही कामयाबी मिली। बाकि प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव से 4 महीने पूर्व लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बीजेपी ने 1.32 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए सीधे उनके खाते में डालने शुरू किए थे। इसका असर भी साफ देखने को मिला है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Assembly Result
  • Madhya Pradesh Assembly Election
  • BJP Women Candidate's Victory
  • मध्यप्रदेश विधानसभा परिणाम
  • बीजेपी महिला प्रत्याशी की जीत
  • मध्यप्रदेश विधानसभा रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा