महाकाल लोक की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस का एक्शन, BJP विधायक के बेटे पर लगाया तगड़ा जुर्माना

Vikram Jain | Aug 10, 2024, 19:53 IST
Share
Mahakal case challan action against MLA son Vikram Singh
Mahakal case challan action against MLA son Vikram Singh

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा के चूक के मामले में पुलिस प्रशासन ने चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने कारों का काफिला लेकर घुसने वाले बीजेपी विधायक के बेटे के तगड़ा फाइन वसूला है।

UJJAIN. मध्य प्रदेश के उज्जैन में विधायक के बेटे को नियम तोड़ना और दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने अब एक्शन लेते हुए देवास बीजेपी विधायक के बेटे तगड़ा चालान काटा है। पुलिस ने मामले में जब्त तीन कारों पर 29 हजार 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की है। चालान की राशि वसूलने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता की गाड़ियों को छोड़ दिया है।

सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक

दरअसल, शुक्रवार को महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया था। यहां नागपंचमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। इस दौरान देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे पंवार का बेटा विक्रम सिंह अपने वाहनों का काफिला लेकर महाकाल लोक में घुस गया। विक्रम सिंह ने नियम की अनदेखी कर अनाधिकृत प्रवेश कर लिया था। वह सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कारों के काफिले के साथ महाकाल लोक में आगे बढ़ रहा था। जब सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो कारों को नहीं रोका गया।

महाकाल लोक में घुसा था विधायक का बेटा

इस दौरान व्यवस्था संभाल रहे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने जैसे ही एक साथ तीन कारों की एंट्री को देखा तो इन्होंने दौड़ लगा कर गाड़ियों को रोका। इस दौरान कार चालक पुलिस से उलझ पड़े जिसके बाद एसपी और कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाते हुए ड्राइवर की हेकड़ी निकाल दी। इतना ही नहीं एसपी और कलेक्टर ने इस हरकत के लिए विक्रम सिंह को भी फटकार लगाई। इस दौरान पुलिस ने तीनों कार को जब्त कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में सुरक्षा में चूक; गाड़ियों का काफिला लेकर महाकाल लोक में घुसा देवास विधायक का बेटा

बता दें कि नागपंचमी पर पुलिस ने महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक क्षेत्र में यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। अधिकांश मार्गों पर वाहनों की एंट्री बैन की गई थी। वहीं कुछ रोड सिंगल थे। लेकिन बीजेपी विधायक का बेटा विक्रम सिंह सुरक्षा इंतजामों को ढेंगा दिखाते हुए हुए वाहनों के काफिले के साथ महाकाल लोक के नंदी द्वार से अंदर प्रवेश कर गया था। बताया जा रहा है कि मामले में विधायक बेटे विक्रम सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।

29 हजार पांच सौ रुपए की चालानी कार्रवाई

मामले में यातायात डीएसपी विक्रमसिंह कनपुरिया का कहना है कि महाकाल महालोक में देवास विधायक के पुत्र कारों के साथ अंदर चले गए थे। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर तीन कारों को जब्त कर लिया था। तीनों कारों पर नियमानुसार 29 हजार पांच सौ रुपये का चालान बनाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक
  • बीजेपी विधायक के बेटे पर चालानी कार्रवाई
  • उज्जैन पुलिस की कार्रवाई
  • महाकाल लोक में घुसा विधायक का बेटा
  • बीजेपी विधायक गायत्री राजे पंवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज