महाकाल दर्शन के लिए मांगे 1100 रुपए, पंडित बोला- यहां ऊपर से नीचे तक देने पड़ते हैं पैसे
Jitendra Shrivastava | Published:
THESOOTR
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रुपए मांगने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक पंडित ने दो दंपती से प्रति व्यक्ति शयन आरती दिखवाने के 1100 रुपए मांगे, 4400 रुपए में मामला तय हो गया। फिर हंगामा क्यों हो गया जानिए...
UJJAIN. उज्जैन में बाबा महाकाल की शयन आरती में प्रवेश के नाम पर गुड़गांव से आए दो दंपती से रुपए मांगने का मामला सामने आया है। खुद को पंडित बताने वाले शख्स ने प्रति श्रद्धालु 1100 रुपए मांगे। यह भी कहा कि यहां ऊपर से नीचे तक सबको पैसा लगता है। श्रद्धालु अब कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से मामले की शिकायत करेंगे। बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके बावजूद श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले हफ्ते मुंबई की महिला श्रद्धालु से भी पुरोहित ने भस्म आरती के नाम पर 1500 रुपए की मांग की थी।
गुड़गांव की निधि शर्मा ने बताया कि 23 मई को मैं अपने पति परलव शर्मा, ऋतु गुप्ता और उनके पति धीरज गुप्ता महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हमें भस्म आरती की परमिशन नहीं मिली तो हमने शयन आरती में शामिल होने का निर्णय लिया। हम चारों ने 250 रुपए प्रति श्रद्धालु की शीघ्र दर्शन की टिकट ले ली। लाइन में लगे तो पता चला कि आगे जाकर यह लाइन आम श्रद्धालुओं की कतार में मिल गई।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में 5 नर्सिंग कॉलेज सील, हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई
हम लोग आम श्रद्धालुओं की कतार में पहुंच गए तो एक शख्स हमारे पास आया। उसने खुद को पंडित बताते हुए कहा कि शयन आरती देखना हो तो 1100 रुपए प्रति व्यक्ति लगेगा। हम आपको आगे बैठा देंगे। 4400 रुपए में बात तय हुई। पंडित ने आरती के बाद रुपए देने का कहा। पंडित ने हमें जिस जगह खड़ा किया, वहां से सुरक्षाकर्मियों ने हमें हटा दिया। हम लोगों को आगे जाने के लिए कहा गया। पंडित ने हमें आरती में बैठाने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनकी व्यवस्था नहीं जम पाई। हमने टीवी में देखकर आरती की और हमारे रुपए भी बच गए।
निधि का कहना है कि महाकाल मंदिर में इस तरह की लूट और आरती के नाम पर रुपए वसूलने वालों के खिलाफ कलेक्टर को जल्द ही मेल करेंगी। 182 नंबर पर भी शिकायत करेंगी। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से आने के बाद मंदिर की व्यवस्था को देखकर काफी बुरा लगता है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
महाकाल दर्शन के लिए मांगे 1100 रुपए
250 रुपए प्रति श्रद्धालु शीघ्र दर्शन की टिकट ली
गुड़गांव की निधि शर्मा ने बताया कि 23 मई को मैं अपने पति परलव शर्मा, ऋतु गुप्ता और उनके पति धीरज गुप्ता महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हमें भस्म आरती की परमिशन नहीं मिली तो हमने शयन आरती में शामिल होने का निर्णय लिया। हम चारों ने 250 रुपए प्रति श्रद्धालु की शीघ्र दर्शन की टिकट ले ली। लाइन में लगे तो पता चला कि आगे जाकर यह लाइन आम श्रद्धालुओं की कतार में मिल गई।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में 5 नर्सिंग कॉलेज सील, हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई
पंडित ने खड़ा किया वहां से गार्डों ने हटा दिया
हम लोग आम श्रद्धालुओं की कतार में पहुंच गए तो एक शख्स हमारे पास आया। उसने खुद को पंडित बताते हुए कहा कि शयन आरती देखना हो तो 1100 रुपए प्रति व्यक्ति लगेगा। हम आपको आगे बैठा देंगे। 4400 रुपए में बात तय हुई। पंडित ने आरती के बाद रुपए देने का कहा। पंडित ने हमें जिस जगह खड़ा किया, वहां से सुरक्षाकर्मियों ने हमें हटा दिया। हम लोगों को आगे जाने के लिए कहा गया। पंडित ने हमें आरती में बैठाने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनकी व्यवस्था नहीं जम पाई। हमने टीवी में देखकर आरती की और हमारे रुपए भी बच गए।
कलेक्टर से करेंगी शिकायत
निधि का कहना है कि महाकाल मंदिर में इस तरह की लूट और आरती के नाम पर रुपए वसूलने वालों के खिलाफ कलेक्टर को जल्द ही मेल करेंगी। 182 नंबर पर भी शिकायत करेंगी। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से आने के बाद मंदिर की व्यवस्था को देखकर काफी बुरा लगता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
महाकाल दर्शन के लिए मांगे 1100 रुपए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari